रांची : झारखंड में अब प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर साल 5 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसकी घोषणा CM हेमंत सोरेन ने सोमवार को विधानसभा में बजट सत्र के दौरान की। इसके साथ ही निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फीसदी आरक्षण का लाभ देने का भी ऐलान किया। साथ ही सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को एक लाख अनुदान राशि देने की भी घोषणा की।
इसे भी पढ़ें : विधानसभा का घेराव करने पहुंचे 5 जिलों के पारा शिक्षक, कहा- सरकार नहीं सुनी तो…
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 12 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। मगर सभी प्रस्तावों को अभी सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। सरकार विधानसभा में इन घोषणाओं को पहले सार्वजनिक करना चाह रही थी।
बजट सत्र के दौरान कई अहम मुद्दे उठाए गए। लेफ्ट विधायक ने मॉब लिंचिंग का मामला उठाते हुए कहा कि सचिन वर्मा की मौत के बाद भी सरकार नहीं चेती है। जिसकी वजह से इस तरह की घटना हो रही है।
वहीं राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मछुआरों को पुलिस और रंगदारों द्वारा परेशान करने का मामला प्रमुखता से उठाया।
इसे भी पढ़ें : 3 साल की मासूम को रेप के बाद पड़ोसी ने मार डाला, सदमे में पिता ने कर लिया ये…










