रांची : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर शनिवार की सुबह नामकुम के हुआंगहातु गांव पहुंचीं। वह यहां रविंद्र नाथ मुंडा के खलिहान में भी गईं, जहां शुक्रवार को आग लगने से धान और पुआल राख हो गए थे। आरती कुजूर ने कहा कि सरकार पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा दे। किसान रविंद्र नाथ मुंंडा का कहना है कि उसकी साल भर की खेती नष्ट हो गई। परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। आरती कुजूर ने पीड़ित किसान को हर संभव मदद का भरोसा दिया।
इसे भी पढ़ें : डीएसपी का बॉडीगार्ड 9 एमएम पिस्टल और 30 जिंदा गोलियां लेकर भागा
इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख
इसे भी पढ़ें :मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
इसे भी पढ़ें : किसके आदेश पर लालू को बंगले-वार्ड में कर रहे Shift : हाईकोर्ट












