Khunti : कभी खुद को जूनियर इंजीनियर या फिर बड़ा सरकारी ऑफिसर बताकर लोगों खासकर ठेकेदारों से मोटी रकम ठग लेने वाले एक बड़े ठग को खूंटी पुलिस ने धर दबोचा है। हाव-भाव और अपने प्रभाव से किसी को बही अपने झांसे में ले लेने में माहिर इस ठग का नाम अटल बिहारी उर्फ बिहारी मंडल उर्फ दीपक है। वह गोड्डा के मुफफसिल थाना क्षेत्र के ढोंढरी गांव का रहनेवाला है। इल्जाम है कि बिहारी मंडल बिहार और झारखंड के ठेकेदारों का शिकार करता था। ठेकेदारों को जलमीनार का काम दिलाने के नाम पर उनसे मोटी रकम ऐंठ गायब हो जाता था। वह इतना शातिर था कि एक जगह शिकार कर दोबारा वहां नहीं दिखता था। लोग उसे ढूंढते रह जाते थे। बिहारी मंडल के नाम बिहार और झारखंड के कई थानों में जुर्म की दास्तां दर्ज है। ठगी करने की उसकी कहानी के किस्से अनेक है। पहली नजर में कोई यह भाप बही नहीं सकता था कि सामने खड़ा शख्स बड़ा ठग है। ठग मंडल तब पुलिस की गिरफ्त में आ गया। जब उसने खूंटी के एक शख्स दसाय मुंडा से 1 लाख 32 हजार की ठगी कर ली यही।
खूंटी पुलिस कप्तान ने इस केस को गंभीरता से लिया। उन्होंने SDPO अमित कुमार की देखरेख में एकल स्पेशल टीम बनाई। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से उसे धर दबोचा। पकड़े जाने के बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसके राज खोला की उसके अबतक ठगी कर 25 लाख रुपये कमाए है। उसने अपनी पत्नी माला के खाते में करीब 15 लाख रुपये जमा किए। वहीं कुछ रुपये नाते-रिश्तेदारों में बांट दिए। पुलिस ने उसके पास से कैश 11 हजार 260 रुपये और एक बाइक और कुछ सामान बरामद किया है।
इसे भी पढ़ें : बिट्टू म’र्डर केस का गुनाहगार बोकारो में धराया, धनबाद में की थी फायरिंग…
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग SP एक्शन में, रीढ़ तोड़ देने की दे डाली खुली छूट… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में तीन दिवसीय ”फिल्म महोत्सव”… जानें कहां और कब
इसे भी पढ़ें : बेहतर मास्टर प्लान बनाकर टाटा मोटर्स काम करें, हर कदम पर साथ : हेमंत सोरेन












