spot_img

सलीमा टेटे और निक्की को सरकार ने दी जमीन, घर बनाने को मिलेंगे इतने लाख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की दो बेहतरीन महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को सरकार की तरफ से जमीन दी गई। वहीं घर बनाने के लिये इन्हें 35-35 लाख रुपये भी दिये जायेंगे। राजधानी रांची के हरमू आवासीय कॉलोनी के प्लॉट नंबर – 10 (बी) तथा 10 (ए) में 3750-3750 वर्ग फ़ीट भूखंड के कागज इन दोनों खिलाड़ियों को दिये गये हैं। सलीमा टेटे एवं निक्की प्रधान को जमीन के कागजात देते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने जो वादा किया था, उसे आज पूरा किया। झारखंड की इन दोनों बेटियों ने पूरे देश में झारखंड का नाम रौशन किया। उन्हें इनपर नाज है। अपने हुनर के दम पर इन बेटियों को मिल रहा सम्मान राज्य के अन्य बेटियों एवं युवा वर्ग के लिये आशा और अवसर का प्रतीक बनेगा, इनसे प्रेरित होकर राज्य के अन्य खिलाड़ी अपने हुनर और प्रदर्शन को बेहतर करने का काम करेंगे। राज्य सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिये बहुत सारे काम कर रही है। वहीं, सलीमा टेटे ने कहा कि आज बहुत अच्छा लग रहा है। CM ने जो वादा किया था उसे पूरा किया। सलीमा टेटे ने कहा कोई भी काम पूरे मेहनत और दिल से करने पर एक दिन मंजिल जरूर मिलती है।

इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भ’गदड़ पर CM हेमंत ने किया यह पोस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, होगा गर्मी का एहसास… जानें कब से

इसे भी पढ़ें :चाईबासा में ए’नकाउंटर, नक्सली ढेर

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

पुलिस ने पलट दी बाजी, जंगल में मिला चोरी का ट्रैक्टर…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से चोरी...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

उजड़े परिवार के आंसू पोंछने इस पुलिस इंस्पेक्टर ने बढ़ाया हाथ…

Ramgarh(Prince Verma) : जिंदगी कभी-कभी ऐसा इम्तिहान लेती है...