Delhi : दिल्ली में अब महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने मिलेंगे। महिला सम्मान योजना के तहत यह राशि दी जायेगी। दिल्ली में CM आतिशी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में आज महिला सम्मान योजना को मंजूरी मिल गई है। इस योजना के लिए चालू वित्त वर्ष में 2000 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान भी किया गया था। 18 साल से ऊपर की महिलाओं को यह लाभ मिलेगा। दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली सरकार ने अपना वादा पूरा किया है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना लागू कर दी गई है। महिलाओं के खाते में 1000 रुपये डाले जाएंगे। 2025 में ‘आप’ की सरकार बनने के बाद राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के बाद पैसा आना शुरू हो जायेगा। ये सम्मान महिलाओं का अधिकार है।” ऐसी महिलायें जो अन्य किसी योजना का लाभ नहीं लेती, सरकारी नौकरी में नहीं हैं, टैक्स नहीं देती वे महिलाएं इस लाभ के लिए पात्र है। गौरतलब है कि आने वाले फरवरी में दिल्ली में चुनाव होने हैं।
इसे भी पढ़ें :BOI और झारखंड पुलिस में MOU, ये होगा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें :जान दे देंगे, जमीन नहीं, ये संकल्प ले सरना झंडा गाड़ गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :क्या बताये बाबू, वो कपटी निकली, ये बोल खूब रोई चंद्रिका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BOI और झारखंड पुलिस में MOU, ये होगा फायदा… जानें
इसे भी पढ़ें :जान दे देंगे, जमीन नहीं, ये संकल्प ले सरना झंडा गाड़ गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर









