spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केवल 19 मिनट में पूरी तरह से बर्बाद हो गये गोपाल बाबू, देखें वीडियो …

Date:

spot_img
spot_img

वैशालीः  हथियारबंद डकैतों ने केवल 19 मिनट के अंदर एक करोड़ रुपये के जेवर और नकद रुपये बटोर कर भाग निकले। प्रतिरोध करने पर दुकान के मालिक, स्टाफ और कस्टमर को बंधक बना उन्हें मारा पीटा। सबसे ज्यादा दुकान के मालिक गोपाल प्रसाद को पीटा गया। श्रीकृष्णा ज्वेलर्स में जब डाका डाला जा रहा था, तब दुकान के बाहर से आते जाते कई लोगों ने यह सबकुछ देखा, पर सामने आने की कोई हिम्मत नहीं जुटा सका। सभी डकैत ग्राहक बन दुकान के अंदर घुसे थे। भागने से पहले डकैत दुकान में लगे सीसीटीवी और डीवीआर भी अपने साथ लेते गये। इस सनसनीखेज वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानदार का कहना था कि उनकी जिंदगी भर की कमाई लूट ली गई। वह पूरी तरह से बर्बाद हो गये। मौके पर पहुंचे वैशाली एसपी ने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। वहीं इलाके भर की घेराबंदी कर दी गई, पर खबर लिखे जाने तक डकैतों का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया। कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि दो-दो कर बदमाश दुकान के अंदर घुसे थे, इस कारण किसी को कुछ भी शक नहीं हुआ।

हमारे प्रतिनिधि ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को दुकान के मालिक गोपाल प्रसाद ने बताया कि वे एक ग्राहक का बिल काट रहे थे, तभी ग्राहक बन दुकान में घुस आये डकैतों ने स्टाफ को मारना शुरू कर दिया। जेवर और नकदी बटोरने लगे। एक डकैत ने अपने साथियों से कहा कि सारा माल अंदर तिजोरी में है। इसके बाद ज्वेलर्स मालिक को पीटते हुये उनसे तिजोरी की चाबी मांगने लगे। मालिक ने बहाना बनाया कि चाबी घर में है, लेकिन वह नहीं सुने और चाबी ले ली। इसके बाद दुकान में रखे सारे गहने जेवरात और नकद बटोर ले गये। भागने से पहले सबको धमकी दी कि अगर कोई भी किसी को पहचाना तो उसे जान से मार देंगे। दिन दहाड़े डकैती की इस वारदात के बाद से इलाके के छोटे बड़े दुकानदारों में भय हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि बीते केवल 9 दिनों के अंदर वैशाली में लूटमार की तीन बड़ी वारदातें हो गई। बीते 27 मई को एक बैंक में डाका भी डाला गया था। डकैत बैंक से 37 लाख 50 हजार रुपये और गोल्ड लूट कर बड़े आराम से भाग निकले थे।

इसे भी पढ़ें : पेट्रोल-डीजल की कीमत में फिर हो सकती है कमी, जानें…

इसे भी पढ़ें :पति की दोस्त का करवाया गैंगरेप, बनाया वीडियो… जानिये क्यों

इसे भी पढ़ें :लड़की के जहर खाते ही पड़ोसी का पाप सामने आया… देंखे

इसे भी पढ़ें :रांची में होगा दिग्गज Gastrologist डॉक्टरों का जमावड़ा, पद्मभूषण डॉ नागेश्वर रेड्डी भी होंगे शामिल

इसे भी पढ़ें :नौकरी छोड़ पिता की राजनीति विरासत संभालेगी शिल्पा, देंखे…

इसे भी पढ़ें :आशिक को जला मिटा डाली प्रेम कहानी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :18 दिन पहले मड़वा तोड़ा था, आज दुल्हन बना ले गये… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा पार्टी में छेड़खानी, एतराज जताने वाले को मार दी गोली, देंखे…

इसे भी पढ़ें :बीवी बोली- जब तक मरता नहीं, मारते रहो छुरा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में बदलेगा मौसम, इस रोज से भारी बारिश…

Ranchi : झारखंड में बारिश का दौर लगातार बना...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...

JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. खियांग्ते अरेस्ट…

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद के बीच जांच एजेंसी...