spot_img
spot_img

रांची की सर्द रात, जब प्यार ने ही घों’ट डाला गला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की ठंडी रात में गोंदा थाना क्षेत्र के मिसिरगोंदा बस्ती के लोहरा कोचा इलाके पर सन्नाटा पसरा था। पर उस सन्नाटे के भीतर तूफान था, शिबू कच्छप के मन का तूफान। कभी जिसे वो अपना सबकुछ मानता था, उसी पत्नी राहिल पर अब उसे शक था। प्यार की जगह अब शक ने घर बना लिया था, और उसी शक ने उसकी दुनिया उजाड़ दी। बीती रात झगड़े की आवाजें उस छोटे से घर की दीवारों से टकराईं, और फिर अचानक सब शांत हो गया। अगले ही पल, राहिल की सांसें थम चुकी थीं। शिबू के हाथों ने अपने ही प्यार की डोर तोड़ दी और पत्नी का गला घोंट डाला। सुबह बस्ती में अफरा-तफरी मच गई। लोग सन्न थे किसी ने सोचा भी नहीं था कि प्यार का रिश्ता इतनी बेरहमी से टूट सकता है। पुलिस पहुंची, DSP संजीव बेसरा ने जांच की कमान संभाली, और कुछ ही घंटों में शिबू को उसी बस्ती से गिरफ्तार कर लिया गया। अब राहिल नहीं रही, और शिबू की आंखों में बस पछतावे की नमी है। शक ने फिर एक बार प्यार पर जीत हासिल कर ली… और रांची की उस रात ने एक और कहानी लिख दी — प्यार, शक और मौत की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस का कहना है कि जांच में पत्नी पर शक ही हत्या की मुख्य वजह बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिबू और राहिल की शादी 2011 में हुई थी, लेकिन बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच झगड़ा-झंझट लगातार बढ़ रहा था।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...

महिलाओं की सेहत के लिये वरदान हैं ये 4 बीज… जानें

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलायें...

दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स में भारत के ये दो हवाई अड्डे…

Kohramlive : भारत के विमानन क्षेत्र के लिये एक...

उठते-बैठते हड्डियों से आती है कट-कट की आवाज, ऐसे करें दुख दूर…

Kohramlive : क्या आपको भी उठते-बैठते, सीढ़ियां चढ़ते समय या...