PALAMU : झारखंड के पलामू जिले के जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच एक मालगाड़ी का इंजन अपने कुछ डिब्बों को छोड़कर आगे बढ़ गया। घटना डाउन लाइन में हुई। जानकारी मिलने के बाद मालगाड़ी को रोककर डिब्बों को फिर जोड़ा गया। इसके बाद ट्रेन को रवाना किया गया। सही समय पर जानकारी हो जाने के कारण कोई हादसा टल गया। कुछ समय के लिए ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा।
तत्काल ड्राइवर को दी गई सूचना
जानकारी के अनुसार जपला-हैदरनगर रेलवे स्टेशन के बीच डाउन लाइन में मालगाड़ी संख्या 31393 के पीछे के कुछ डिब्बे हैदरनगर रेलवे स्टेशन के पहले बहेरा गांव के पास कट गए। इंजन से जुड़े अन्य डिब्बे को लेकर ट्रेन आगे बढ़ गई। इसी बीच मालगाड़ी के कटे डिब्बों पर रेल कर्मचारियों की नजर पड़ी। तत्काल ट्रेन के ड्राइवर को इसकी सूचना दी गई। मालगाड़ी को हैदरनगर के रेलवे क्रॉसिंग संख्या 50 बी के पास रोका गया।
सुबह 6:40 बजे हुआ हादसा
हैदरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक मो सलाहुद्दीन खान ने बताया कि सुबह 6.40 बजे यह हादसा हुआ। इसके बाद सभी डिब्बों को जोड़कर 9.30 बजे सुबह मालगाड़ी को रवाना किया गया। कर्मचारियों की सूझ-बूझ से हादसा होने से बच गया।
इसे भी पढ़ें :PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना नहीं मिलेगा पैसा
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारी अलर्ट : 31 मार्च से पहले कर लें ये काम!, वरना डूब जाएंगे 4500 रुपये
इसे भी पढ़ें : रसोई गैस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी!, जानें खाते में कैसे करना है चेक
इसे भी पढ़ें : यूक्रेन के कीव और खरकीव में बम बरसा रही रूसी सेना, इतने भारतीय…
इसे भी पढ़ें : एक साल पहले बनी थी दुल्हन, पति ने क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें : स्टार शूटर सौरभ चौधरी का जलवा, वर्ल्ड कप में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
इसे भी पढ़ें : कान में गूंजी बिटिया की बात और खूंखार ने कर दिया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : धनबाद में बड़ा हादसा, कार में तड़प-तड़प कर मर गये दो लोग
इसे भी पढ़ें : नहीं मिला कुत्ता तो सीने में दाग दी गोली, दिनदहाड़े मर्डर के बाद…
इसे भी पढ़ें : 105 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर












