spot_img
spot_img

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, इन विभागों ने कर्मियों का हुआ प्रमोशन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : मोदी सरकार ने 8 हजार से अधिक केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat) कैडर के कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर आदेश जारी कर दिया है। इसमें तीन सचिवालय कैडर, केंद्रीय सचिवालय सेवा (CSS), केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सर्विस (CSSS) और केंद्रीय सचिवालय क्लर्किल सर्विस (CSCS) के कर्मचारी शामिल हैं। इस सामूहिक प्रमोशन में केंद्रीय सचिवालय सेवा से 4700, केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सर्विस से 2900 और क्लर्किल सर्विस से 389 कर्मचारियों का पद बढ़ेगा। अधिकारियों के अनुसार, कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की हे।

इतने पदों पर प्रमोशन

इस बार होने वाले प्रमोशन में केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सर्विस के 157 प्रिंसिपल स्टाफ कर्मचारी, 153 सीनियर प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी और 1208 प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी भी शामिल हैं। इस सर्विस में प्रमोशन पाने वाले कुल अधिकारियों की संख्या दो हजार 966 है।कुल 8,089 पदों पर प्रमोशन होने हैं। पिछली बार इतने बड़े पैमाने पर प्रमोशन की घोषणा 2019 में की गई थी। जब इन तीनों सेवाओं में 4000 अधिकारियों का प्रमोशन हुआ था।

केंद्रीय सचिवालय में दो ग्रुप के कर्मचारी

केंद्रीय सचिवालय सर्विस प्रशासनिक सेवाओं में से एक है। यहां पर ग्रुप ए और बी में काम करने वाले कर्मचारी होते हैं। केंद्रीय सचिवालय के कर्मचारी मंत्रालयों और विभागों के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालते हैं। इनका चयन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाता है।

डीए पर नहीं हुआ अभी तक फैसला

कहा जा रहा था कि सरकार जुलाई में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में इजाफा करेगी, लेकिन अभी तक इस पर किसी भी तरह का फैसला नहीं आया है। फिलहाल कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। उम्मीद जताई जा रही थी कि सरकार डीए में पांच फीसदी तक का इजाफा कर सकती है।

 इसे भी पढ़ें : ट्रेन में एक कप चाय की कीमत 70 रुपये, रेलवे ने कही यह बात

 इसे भी पढ़ें :करती थी बेटा से प्यार, हो गई बाप से शादी… देखें

 इसे भी पढ़ें :टीवी नहीं तो बीवी नहीं, बोल मायके चली गई पत्नी…

 इसे भी पढ़ें :पुलिस ने बत्तखों की ऐसे की मदद, वीडियो देख आप भी करेंगे Salute!

 इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट, तीन पुलिसकर्मी जख्मी… देखें

 इसे भी पढ़ें :एक जुलाई को ही क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे… जानिये यहां

 इसे भी पढ़ें :होटल में गंदा धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा शोर

 इसे भी पढ़ें :रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...