spot_img

Air India के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कोरोना से पहले की सैलरी हुई बहाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk :  कोरोना महामारी के दौरान Air India के कर्मचारियों के वेतन में कटौती की गई थी। अब स्थिति में सुधार के बाद  कंपनी कर्मचारियों का वेतन चरणबद्ध तरीके से महामारी से पूर्व के स्तर पर बहाल कर रही है। टाटा समूह की अगुआई वाली इस कंपनी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। एअर इंडिया की ओर से मंगलवार को जारी दस्तावेज के अनुसार, महामारी शुरू होने के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन और वाइड बॉडी भत्ते में क्रमश: 35 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस साल एक अप्रैल से इन तीनों भत्तों को 20 प्रतिशत, 25 प्रतिशत और 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है।

कोविड के दौरान हर स्‍तर पर की गई थी कटौती

 दस्तावेज के अनुसार, केबिन क्रू सदस्यों के उड़ान भत्ते और वाइड बॉडी भत्ते में महामारी के दौरान क्रमश: 15 और 20 प्रतिशत की कटौती हुई थी। इन दोनों भत्तों को एक अप्रैल से क्रमश: 10 प्रतिशत और पांच प्रतिशत बहाल किया जा रहा है। अब अधिकारियों के भत्तों को एक अप्रैल से 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है। अन्य स्टाफ सदस्यों के भत्तों को महामारी से पूर्व के स्तर पर लाया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि यह बदलाव नियमित और फिक्स्ड टर्म कर्मचारियों दोनों ही के वेतन में ही होगा।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 660 पदों पर सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों की होगी बहाली, जानें कैस करना है अप्‍लाई

इसे भी पढ़ें : इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन, 44,900 से अधिक मिलेगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : सुकन्या समृद्धि योजना के बदले नियम, शुरू करने के पहले जान लें परिवर्तन

इसे भी पढ़ें : Cyber सेना की तैयारी में जुटा चीन, भारत के लिए सतर्कता जरूरी

इसे भी पढ़ें : Google ने जारी किया ‘स्विच टू एंड्रॉइड’ ऐप, आसानी से होगा…

इसे भी पढ़ें : PNB में बिना कार्ड यूज के एटीएम से निकाल सकते हैं पैसे, जानें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...