Kohramlive : DRI (डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय तस्करों को पकड़ा है। केन्या के नैरोबी से आने वाली फ्लाइट पर खास नजर थी। रात से ही टर्मिनल-2 पर फ्लाइट लैंड होते ही संदिग्ध यात्रियों को अलग किया गया। तलाशी शुरू होते ही अधिकारी चौंक गये। किसी के जूतों के भीतर, किसी के कपड़ों के अंदर चिपकाये गये पैकेट, शरीर पर टेप से कसकर बांधे गये सोने(Gold) के बिस्कुट मिले।
37 करोड़ का Gold जब्त, 24 हिरासत में
कुछ महिला यात्रियों ने चुपके से सोने के पैकेट बैगेज बेल्ट के पास फेंक दिये, ताकि उनका गुनाह छुप जाये। तलाशी में कुल 29.37 किलोग्राम सोना, 25.10 किलो सोने के बिस्कुट, 4.27 किलो सोने के जेवर मिले। जब्त सोना की अनुमानित कीमत 37.74 करोड़ रुपये आंकी गई है। जैसे ही सच्चाई सामने आई, एयरपोर्ट का माहौल बदल गया। इसके बाद विदेशी यात्रियों ने हंगामा शुरू किया। हालात बिगड़ते देख मौके पर CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को बुलाया गया।
इसे भी पढ़े :E-KYC : आखिरी मौका, कट जायेगा राशन कार्ड, अगर…
सभी को हिरासत में ले लिया। अबतक 24 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसमें ज्यादातर महिलायें हैं। एक के पास फर्जी पासपोर्ट मिला। किसी के पास सोने का वैध कागज नहीं था। इस तस्करी से सरकार को करीब ₹13.20 करोड़ का नुकसान हो रहा था। जांच एजेंसियों का शक यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट है। जो महिलाओं को मोहरे बनाकर करोड़ों का खेल खेल रहा था।
इसे भी पढ़े :Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!
इसे भी पढ़े :Nitish Kumar ने ली शपथ, इस पार्टी से हो सकता है CM!
इसे भी पढ़े :Murder Case : इश्क, गुस्सा और है’वानियत, दोहरी ह’त्या से कांपा गांव…








