spot_img

गोड्डा की DSWO सस्पेंड… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गोड्डा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी यानी DSWO अनीशा कुजूर को सस्पेंड कर दिया गया। इल्जाम है कि DSWO ने कुछ छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ नहीं दिया। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम में उसके खिलाफ कुछ लाभार्थियों ने सीएम हेमंत सोरेन से शिकायत की थी। सीएम ने पूरे मामले को काफी गंभीरता से लिया और जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में DSWO अनीशा कुजूर को सस्पेंड कर दिया। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत राज्य की योग्य किशोरियों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विवाह उन्मूलन, स्वतंत्र निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाती है।
सरकार का मानना है कि योजना की लाभार्थी बालिकाओं को समय पर योजना का लाभ नहीं पहुंचाना जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गोड्डा द्वारा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही और पूर्व में दिए गए सरकारी निर्देशों का उल्लंघन एवं उदासीनता को दर्शाता है। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इस संबंध में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि में कुजूर का मुख्यालय प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय दुमका रहेगा।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में ठंड कंपाने वाली है, कब से जानें…

इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट को साइकिल खरीदने की खातिर सरकार ने बांटे 220 करोड़…

इसे भी पढ़ें : पंजाब में फ्रॉड, हजारीबाग में धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ब्लैकमेलिंग कर कमाता था पैसा, धराने का देखें LIVE वीडियो

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : प्यार में जिंदा ज*ल गया हर्ष, रोती रह गई मां… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सितमगर जीजा और दोस्त का भयानक अंत कर गया साला… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...