spot_img
spot_img
spot_img

भगवान न दे किसी को ऐसा बाप, जरा सी देर कर दी बिटिया, फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : दुकान से सामान लाने में जरा सी देर होने पर मासूम विनिता को उठा जमीन पर पटक कर बड़ी बेरहमी से मारा डाला गया। क्रूरता की हद पार कर यह महापाप किसी गैर ने नहीं, सगे नशेड़ी बाप सुखबीर ने किया। लगभग 4 साल की विनिता की डेड बॉडी को दफन भी कर दिया गया था। बेटी की हत्या से आहत और दुखी मां नीतू से रहा नहीं गया। वह अपने पति को किये गुनाह की सजा देना चाहती थी। वह थाना पहुंच सबकुछ कोतवाली में मौजूद पुलिस अधिकारी को  बता दी। पुलिस ने केस दर्ज कर संदेही खूनी बाप सुखबीर को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले नहर किनारे दफन कर दी गई मासूम विनिता के डेड बॉडी को कब्र से बाहर निकाला गया। उसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात गाजियाबाद के खुर्जा कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंडाखेड़ा गांव में हुई।

घटना के संबंध में अबतक जो बातें सामने आई है, उसके अनुसार मुंडाखेड़ा गांव में रहनेवाले सुखबीर को शराब पीने की लत है। वह पूरा शराबी है। बीते मंगलवार की शाम वह नशे में टून होकर अपने घर आया। उसने अपनी चार साल की बिटिया को 20 रुपये दिये और उसे पास के ही एक दुकान से कुछ सामान लाने को कहा। बिटिया सामान लाने चली गई। घर लौटने में उसे जरा सी देर हो गई। कुछ देर से घर लौटी बिटिया को देखते ही बाप के माथे पर खून सवार हो गया। वह बिटिया को बेरहमी से मारने पीटने लगा। मां नीतू बचाने को गई। पर क्रूर बाप ने बेटी को गोद में उठा उसे जमीन पर पटक मार डाला। मुर्छित हो गई विनिता को उसकी मां नीतू लेकर पास के एक डॉक्टर के पास ले गई, पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी थी। घरवालों ने मारी गई बच्ची की डेड बॉडी को गांव में ही एक नहर किनारे दफना दिया। यह खबर जब बच्ची के मामा तक पहुंची तब उन्होंने थाना जाकर पिता पर हत्या करने का इल्जाम लगाया। वहीं सुखबीर की पत्नी मायके वालों के साथ थाना आकर रपट दर्ज कराई। जिलाधिकारी के निर्देश पर बच्ची की लाश को कब्र से बाहर निकाला गया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें : नाव पलटी, स्कूली बच्चे और अफसर सहित 7 लापता…

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में 1 से 5 अक्टूबर तक यह रहेगा रूट मैप…

इसे भी पढ़ें :हर कोई चौंक गया होटल में ATS का जौहर देख…

इसे भी पढ़ें :Bigg Boss 16 का घर कैसा होगा, देखें इसकी पहली झलक

इसे भी पढ़ें :लालू यादव 12वीं बार बने आरजेडी सुप्रीमो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...