spot_img
spot_img
spot_img

शराब का नशा चढ़ते ही आपस में भिड़ी लड़कियां, …और फिर दे दनादन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्‍क : बार में शराब के नशे में युवक-युवतियां झूम रही थीं। जैसे-जैसे शराब का नशा चढ़ते गया, इनका झूमना भी वैसे-वैसे बढ़ता गया। झूमते-झूमते तीन-चार युवतियां आपस में किसी बात को लेकर भिड़ गई। फिर शुरू हुआ गाली-गलौज और एक-दूसरे के बाल खींचने का दौर युवतियों की यह लड़ाई कुछ लोगों के लिए मनोरंजन का जरिया बन गया। यह लोग लड़ाई छुड़ाने की जगह हूटिंग करने लगे।

इसे भी पढ़ें :“तुम्हारे मां-बाप कंगाल हैं, दहेज में कुछ नहीं दिया”, कहकर फूंक डाला पोते और बहू को

धीरे-धीरे मामला बढ़ता गया और मारपीट तक पहुंच गया। मगर इन सबके बीच लोग वहां मजे लेते रहे, छुड़ाने के बजाय पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाने में जुट गए। यह पूरी घटना लखनऊ के समि‍ट बिल्डिंग में माय बार हेड क्वार्टर के अंदर घटी। काफी हो हंगामा मारपीट और गाली-गलौज के बाद बार में तैनात महिला बाउंसर पहुंची और सभी को एक-दूसरे से अलग किया। सभी को बाहर जाने को कहा। बाहर निकलते ही यह लड़कियां फिर शुरू हो गईं। एक-दूसरे को गाली देना और बाल पकड़कर जमीन पर लिटा कर पीटने का दौर शुरू हो गया।

इसे भी पढ़ें :‘मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना’ के तहत इन विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तमाशबीन बने रहे। जैसे ही पूरे उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई शुरू की। घटना के 24 घंटे के अंदर तीन मुकदमे दर्ज किए गए। वहीं पुलिस कमिश्नर ने बिल्डिंग में स्थित तीनों बार को सील करवा दिया। सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में 10 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :नहर में गिरी एसडीओ की गाड़ी, हुआ ये…

इसे भी पढ़ें :बिहार में प्रशासन के नाक के नीचे ऐसे हो रही शराब तस्‍करी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...