रांची : सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम संदीप कुमार उर्फ संदीप साहू है। वह बरही का रहने वाला है। वर्तमान में वह कोकर सुंदर विहार कॉलोनी में किराए के मकान में अकेले रहता था।
इसे भी पढ़ें :टेंपो रिजर्व कर छात्र जा रहे थे एग्जाम देने, रास्ते में हो गया ये…
जानकारी के अनुसार नाबालिग भी उसी इलाके की है और दोनों के परिवार एक-दूसरे के परिचित थे। इस वजह से आरोपी का नाबालिग के घर आना-जाना लगा हुआ था। घर आने के दौरान ही जनवरी 2020 में दोनों की दोस्ती हुई। जिसके बाद वह आरोपी के कमरे में आने-जाने लगी। इसी क्रम में आरोपी ने फरवरी महीने में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद वह लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा।
नाबालिग ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह इनकार कर अपने घर बरही भाग गया। इसके बाद नाबालिग सदर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद पुलिस ने रविवार को उसे बरही से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
इसे भी पढ़ें :अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बच्ची को कुचला और फिर…














