spot_img

ब्लड बेचने गई लड़की अरेस्ट… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एक 16 साल की लड़की जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में अपना खून बेचने पहुंच गई। वह खून बेचकर अपने लिए स्मार्टफोन खरीदना चाहती थी। पश्चिम बंगाल में जो कुछ हुआ वह वाकई हैरान करने वाला है। बालुरघाट जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में काउंसलर कनक कुमार दास ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 10 बजे लड़की हमारे यहां आई थी। शुरुआत में हमें लगा कि वह यहां पर ब्लड लेने आई है, लेकिन जैसे ही उसने बताया कि वह खून बेचना चाहती है, हम भौंचक्के रह गए। दास ने बताया कि इसके बाद हमने सोचा कि वह अपने भाई का इलाज कराने के लिए पैसे जुटाना चाहती है। खून बेचना चाहती है। इसके बाद हमने उससे कुछ देर बातचीत की। तब उसने बताया कि असल में एक स्मार्टफोन लेना चाहती है।

लड़की ने बताया कि उसने किसी रिश्तेदार के फोन अपने लिए ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर किया है। अब इसकी कीमत चुकाने के लिए उसे पैसे की जरूरत है। बताया जाता है कि यह लड़की तपन नाम की जगह से बालुरघाट पहुंची थी, जो करीब 30 किमी दूर है। लड़की के पिता स्थानीय बाजार में सब्जी बेचते हैं और उसकी मां हाउसवाइफ हैं। उसका एक छोटा भाई भी है जो चौथी कक्षा में पढ़ता है।

ब्लड तक बेचने को तैयार

लड़की नाबालिग थी, इसलिए ब्लड बैंक के अधिकारियों ने तत्काल 1098 पर चाइल्डलाइन को सूचना दी। इसके बाद काउंसिलर रीता महतो वहां पहुंची और लड़की से बातचीत की। महतो के मुताबिक लड़की ने बताया कि उसने 9000 रुपए का फोन ऑर्डर किया था। इस फोन की डिलीवरी गुरुवार को होने वाली थी। लड़की सोमवार को यह कहकर अपने घर से निकली थी कि वह ट्यूशन पढ़ने जा रही है। उसने अपनी साइकिल बस स्टैंड पर छोड़ दी और वहां से बस पकड़कर बालुरघाट जिला अस्पताल पहुंच गई। चाइल्डलाइन अथॉरिटीज ने मामले की जानकारी राज्य सरकार की जिला बाल कल्याण कमेटी को दी। इसके बाद कमेटी ने लड़की के माता-पिता से संपर्क किया। लड़की के पिता ने बताया कि जब वह बाहर निकली तो मैं घर पर नहीं था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उसके दिमाग में खून बेचकर फोन खरीदने की बात कहां से आई।

इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, इस तारीख करें अप्‍लाई  

इसे भी पढ़ें : ILS सिस्‍टम से लैस होगा रांची का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : Aamna Sharif का बोल्ड लुक देख फैंस के उड़े होश, देखें तस्वीरें…

इसे भी पढ़ें : HCL में निकली ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए वैकेंसी, इस तारीख तक करें अप्‍लाई

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर की बेगम अरेस्ट…

West Bengal : कभी खुद को 'पुष्पा' बताने वाले...