Giridih : गिरिडीह(Giridih) के पचम्बा थाना इलाके में आधी रात का सन्नाटा खून से रंग गया। आजाद नगर चदरा पुल पर 24 साल के तौफीक अंसारी को उसके ही जानने वालों ने बुलाकर बेरहमी से मार डाला। कहानी रात करीब 1 बजे की है। तौफीक को उसके दोस्त आसिफ अली का फोन आया—“मिलना है।” तौफीक अपने तीन साथियों के साथ पुल(Giridih) पर पहुंचा, लेकिन वहां पहले से जाल बिछा था। आसिफ अली अपने साथ बंटी टायसन, साकिब अली, मोनू पठान और अरशद के साथ खड़ा था। पहले गाली-गलौज, फिर अचानक धारदार हथियार निकल गये।
Giridih में आधी रात खूनी खेल
हमला इतना तेज कि तौफीक संभल नहीं पाया। बाकी दोस्त जान बचाकर भागे, लेकिन तौफीक गिर गया… और फिर उस पर ताबड़तोड़ वार किये गये। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मरने से पहले तौफीक ने अपने हत्यारों के नाम खुद बता दिये। उसका बयान मोबाइल में रिकॉर्ड है, जिसमें उसने साफ कहा कि “आसिफ, साकिब, अरशद और मोनू ने मारा…” घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, खून से लथपथ शव को अस्पताल भेजा और जांच शुरू की। नाले से तौफीक का मोबाइल भी बरामद हुआ है, जो अब केस का बड़ा सबूत बन सकता है। पुलिस(Giridih) के मुताबिक मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। तौफीक खुद भी पहले एक हत्या केस में आरोपी रह चुका था और हाल ही में जेल से बाहर आया था। जिन लोगों पर आरोप है, उनका भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस फरार अपराधियों की खोज में जुट गई है।
इसे भी पढ़े :Weather Update : बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़े :Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…
इसे भी पढ़े :बस ये 5 उपाय अपनायें, AC करेगा कूल-कूल…
इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची रेल मंडल में अगले 5 साल में 25 नई ट्रेनों की तैयारी…
इसे भी पढ़े :Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…












