spot_img

Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद(Dhanbad) से “प्रशासनिक दृष्टिकोण” के नाम पर हटाये गये 54 पुलिसकर्मियों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रौशन की अदालत ने 16 अप्रैल 2026 को सुनाये गये फैसले में 24 फरवरी 2025 के उस आदेश को रद्द कर दिया, जिसके तहत इन जवानों को हटाया गया था। साथ ही 11 मार्च 2025 के ट्रांसफर आदेश को भी निरस्त करते हुये DGP को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। कोर्ट ने साफ माना कि स्थानांतरण की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं हुआ।

Dhanbad में 54 पुलिसकर्मियों को मिली बड़ी राहत

बिना ठोस आरोप “प्रशासनिक दृष्टिकोण” का हवाला देकर पुलिसकर्मियों(Dhanbad) को दूसरे जिलों में भेजना सही नहीं ठहराया जा सकता। दरअसल, “प्रशासनिक दृष्टिकोण” से ट्रांसफर आमतौर पर अनुशासनहीनता जैसे मामलों में होता है, जिसमें वापसी का रास्ता लगभग बंद हो जाता है। यही वजह है कि इन 54 पुलिसकर्मियों ने इसे चुनौती देते हुये हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि लंबे समय से इस तरह के ट्रांसफर में अनियमितताओं की शिकायत मिल रही थी।

पदाधिकारियों की पसंद-नापसंद के आधार पर फैसले लिए जा रहे थे, जिसका असर जवानों के मनोबल और उनके परिवार पर पड़ रहा था। एसोसिएशन ने DGP से मांग की है कि भविष्य में “प्रशासनिक दृष्टिकोण” के नाम पर होने वाले ट्रांसफर के लिए स्पष्ट गाइडलाइन तय की जाये, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके। फिलहाल, कोर्ट के इस आदेश के बाद 54 पुलिसकर्मियों की धनबाद में वापसी लगभग तय मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े :भारत-न्यूजीलैंड FTA पर मुहर: इन 9 सेक्टर में ‘0’ ड्यूटी से चमकेगा व्यापार…

इसे भी पढ़े : दिग्गज एक्टर का निधन…

इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची रेल मंडल में अगले 5 साल में 25 नई ट्रेनों की तैयारी…

इसे भी पढ़े :Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…

इसे भी पढ़े :बस ये 5 उपाय अपनायें, AC करेगा कूल-कूल…

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।