spot_img
spot_img
spot_img

#Giridih : पहले युवक का गला रेता, फिर काट डाला प्राइवेट पार्ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गिरिडीह : जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के नक्‍सल प्रभावित खरपोका गांव में एक युवक की निर्मम हत्‍या। अज्ञात अपराधियों ने पहले धारदार हथियार से युवक का गला रेता, फिर क्रुरता से उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला। हत्‍या के बाद शव को गांव से कुछ दूर खेत में फेंक दिया। युवक की पहचान मोहम्‍मद हबीबुल्‍लाह के रूप में हुई है। सुबह ग्रामीणों ने पिता को हबीबुल्‍लाह का शव खेत में पड़ा होने की जानकारी दी। पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई। मामले में खुखरा पुलिस का कहना है कि निर्मम तरीके से युवक की हत्‍या की गई है। प्रथम दृष्‍टया मामला प्रेम-प्रसंग या आपसी विवाद का लग रहा है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हत्‍याकांड की गुत्‍थी सुलझाने में जुटी है।

Read More : सदियों पुराना है खतरनाक Black Fungus, कोरोना में अलर्ट रहना जरूरी : डॉ अभिषेक (देखिये LIVE ऑपरेशन)

जानकारी के अनुसार युवक गुजरात में मजदूर का काम करता था। ईद के पहले ही घर आया था। रविवार को ही वह पत्‍नी और एक साल की बेटी को ससुराल छोड़कर लौटा था। रात नौ बजे गांव में ही एक शादी में भाग लेने गया था, जहां से घर नहीं लौटा। सुबह खेत में उसकी लाश मिली।

Read More : कई नये राज खोल गए थानेदार रूपा की मां, पापा और चाचा, देखें, सुनें और समझें…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...