Garhwa(Nityanand Dubey) : डिलीवरी कराने अमिला अस्पताल गई प्रसूता के घरवालों के सामने यह शर्त रख दी गई कि नार्मल डिलीवरी के लिये 12 हजार रुपये, मेडिकल चेकअप के लिये 3 हजार एवं ब्लड के लिये 7 हजार रुपये पहले जमा करें, तभी जज्जा और बच्चा को देखा जायेगा। खेत गिरवी रख प्रसूता प्रियंका कुमारी को गढ़वा के अमिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पहले 17 हजार रुपये भी जमा कर दिये। इल्जाम है कि प्रसव कराते समय बच्चे की मौत हो गई, वहीं जज्जा की हालत बिगड़ने लगी। घरवाले ऑक्सीजन लगे नवजात को लेकर सदर अस्पताल भागे, पर वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घरवालों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। उनका इल्जाम था कि अनदेखी और लापरवाही के चलते एक बच्चा मर गया। उनका कहना था कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में जच्चा और बच्चा को दोनों को ठीक-ठाक बताया गया था। गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि जांच कमेटी बना दी गई है। ब्लड देने के नाम पर ठगी करना गंभीर इल्जाम है। दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें :भयानक गर्मी से भयावह तस्वीर, एक रोज में 142 दाह संस्कार
इसे भी पढ़ें :चौथी मंजिल से गिरने से पूर्व भारतीय क्रिकेटर की मौ’त…
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ रिश्वत लेते धराये अर्जुन राम…
इसे भी पढ़ें :वरिष्ठ भाजपा नेता चुनी गई ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष… देखें
इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर को किया गया शिफ्ट
इसे भी पढ़ें :दनुआ घाटी में जोरदार टक्कर, फिर…
इसे भी पढ़ें :बिहार सरकार को HC से झटका…