spot_img

ऐसे छुड़ाएं अपने बच्‍चों से मोबाइल की लत, जरूर आजमाएं ये टिप्‍स

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : इंटरनेट के इस दुनिया में मोबाइल फोन हमारे जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा हो गया है। इंटरनेट और मोबाईल ने हमारे रोजमर्रा के कई काम को आसान बनाया है। वहीं मोबाइल फोन ने कई समस्या भी पैदा कर दी है। हर माता-पिता को ये परेशानी है कि उनका बच्चा हर वक्त  मोबाइल फोन (Mobile Phone) से चिपका रहता हैं। बच्चों को इस चीज की लत कब लग जाती उन्हें पता भी नहीं चलता। इससे न केवल उनका मानसिक बल्कि शारीरिक विकास पर भी असर पड़ता है। आइए आपको कुछ ऐसे टिप्स बतायें जिससे आप अपने बच्चों को mobile से  रख सकतें है दूर

1.आउटडोर गेम्स

कोरोना ने बड़े बूढ़े के साथ साथ बच्चों को भी घर में कैद कर दिया था। बच्चों का स्कूल जाना दोस्तों से मिलन बंद हो गया। क्लास online होने लगी । जिसके कारण बच्चों की बेस्ट फ्रेंड मोबाईल फोन कब बन गया ये उन्हे भी पता नहीं चला। बच्चे घंटों अपना  समय मोबाइल के साथ बिताने लगें । ऐसे में जरूरी हैं की माता -पिता अपने बच्चों को पार्क , खेलेने के  मैदान में उनके साथ outdoor गेम खलें

2. प्रकृति व पर्यावरण से प्रेम

बच्चों को जंगल ,प्राणियों ,पानी, प्रकृति व पर्यावरण के बारें में बतायें । बच्चों की रुचि बढ़ाने के लिए उन्हें सैर कराएं जहां वे कुदरती खूबसूरती को देख और महसूस कर सकें। उन्हें टुरिस्ट स्पॉट, चिड़ियाघर, हिल स्टेशन पर ले जायें।

3.  इंटरनेट बंद रखें

यदि आप मोबाइल का उपयोग करते हैं और आपका बच्चा यह देखता है तो वह भी उस ओर आकर्षित होगा। ऐसे में आप मोबाइल उपयोग करने के बाद इंटरनेट बंद कर दें। इस दौरान यदि आपका बच्चा मोबाइल ले भी लेता है तो कुछ ही देर में छोड़ देगा, क्योंकि बिना इंटरनेट उसे बोरियत महसूस होगी।

4. किताबों में इन्टरेस्ट जगाएं

इंटरनेट (Internet) के इस दौर में लोगों की पुस्तकों से दूरी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि हम स्वयं अच्छी किताबें पढ़ने की आदत डालें और बच्चों को भी इसके लिए प्रेरित करें। बच्चों को उनकी रुचि के मुताबिक अच्छी और रोचक पुस्तकें उपलब्ध कराएं। उनसे पुस्तकों के संबंध में चर्चा भी करें। इससे उनमें किताबों के प्रति रुचि जागेगी।

5.घर के छोटे -मोटे कामों में मदद लें

घर के साधारण कामकाज जैसे कपड़े सुखाना, उन्हें प्रेस करना, अपना कमरा साफ करना, पानी भरना, पौधों को पानी देना आदि में बच्चों की मदद लें। उनकी रुचि के अनुसार उन्हें किचन के काम में सहायता करने को कहें।इससे बच्चे न केवल मोबाइल से दूर रहेंगे, बल्कि खेल-खेल में कई काम भी सीख जाएंगे।

6.  स्क्रीन समय करें तय, पासवर्ड बदलते रहें

आप बच्चों के लिए स्क्रीन समय तय करें। छोटे बच्चों के लिए अधिकतम 2-3 घंटे तथा बड़े बच्चों के लिए 4-5 घंटा समय निर्धारित करें। ऐसे में बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई के लिए इंटरनेट का उपयोग करेंगे। वहीं आप अपने मोबाइल का पासवर्ड या स्क्रीन लॉक बदलते रहे ताकि बच्चा एक बार देख भी ले तो दोबारा उसे खोल न पाए।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...