spot_img

बैंगन अस्थियों को बनाता है मजबूत, जानें अन्‍य फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सामान्‍य रूप से देखा जाए तो बैंगन को कुछ लोग सब्‍जी के रूप में पसद करते हैं, तो कुछ लोग नापसंद। आम धारण है कि इससे खुजली की बीमारी को बढ़ावा मिलता है, जबकि यह बात सही नहीं है। बैंगन के न्‍यूट्रिशनल वॅल्‍यू को जानने के बाद आप इसे सेहत के लिए अवश्‍य महत्‍वपूर्ण मानने लगेंगे। बैंगन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह हर उम्र में हमारी अस्थ्यिों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाता है। आइए, इसके अन्‍य फायदों से भी होते हैं रूबरू।

इसे भी पढ़ें : दहेज के लिए जमुई में विवाहिता की कर दी हत्या…

दिमागी क्रियाशीलता को बनाता है बेहतर

बैंगन फाइटोन्यूट्रिएंट्स नामक प्राकृतिक रसायन से भरपूर होता है। इससे दिमागी क्रियाशीलता बेहतर बनती है। इससे पूरे शरीर और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह संतुलित होता है। मस्तिष्क में अधिक रक्त पहुंचाने से फाइटोन्यूट्रिएंट्स तंत्रिका मार्गों को विकसित करने के लिए उत्तेजित करके स्मृति को बढ़ावा देने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें : सेहत का संरक्षक है सीताफल, जानें कैसे

विटामिन और मिनिरिल्‍स का सोर्स

बैंगन विटामिन और मिनिरल्‍स का व्यापक स्रोत है। इसमें विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन बी 6, थायमिन, नियासिन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फास्फोरस, तांबा, फाइबर, फोलिक एसिड, पोटेशियम पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : कच्‍चे अंकुरित अनाज सेहत के लिए Power house, जानें कैसे करें Use

डाइजेशन के प्रोसेस को बनाता दुरुस्‍त 

बैंगन में हाई फाइबर सामग्री होती है। इसके कारण पाचन की क्रिया दुरुस्‍त रहने से पेट की समस्याओं की आंशका कम होती है। बैंगन हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में भी मदद करता है। यह कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है, ताकि  हमारा शरीर स्वाभाविक रूप से इससे छुटकारा पा सके।

इसे भी पढ़ें : Age बढ़ानी हो तो रेगुलर खाएं Blue berry

ब्‍लड की कमी दूर करने में भी सहायक

भोजन में पर्याप्त मात्रा में आयरन न मिलना कभी भी खतरनाक हो सकता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। बैंगन जैसे खाद्य पदार्थ में उच्‍च स्‍तर का आयरन पाया जाता है, जो ब्‍लड की कमी को दूर करने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...