spot_img
spot_img

पोषक तत्‍वों से भरपूर होता है लहसुन, जानें इसके सेवन के फायदे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : सामान्‍य रूप से मसालों का प्रयोग भोजन को स्‍वादिष्‍ट (Tasty) बनाने के लिए ही किया जाता है। यह बात सही भी है, लेकिन कई मसालों में उपलब्‍ध पोषक तत्‍व (Nutrients) हमारी सेहत (Health) की अच्‍छी देखभाल करने में भी सक्षम होते हैं। इनमें पाए जाने वाले विटामिंस (Vitamins) और मिनिरिल्‍स (Minerals) हमारी सेहत को संतुलित रखने में खास भूमिका निभाते हैं। ऐसे मासालों में लहसुन बेहद महत्‍वपूर्ण है। मेडिकल साइंस ने भी लहसुन के फायदों को स्वीकार किया है। फिर भी इसके मेडिसिनल फायदों पर डॉक्‍टरी परामर्श ही सर्वोपरि है। लहसुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कैल्शियम, कॉपर, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन बी1, मैग्नीज, विटामिन सी, सेलेनियम आदि मुख्‍य हैं।

इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद

रक्‍तचाप को रखता है नियंत्रित

आज की तनाव भरी जिंदगी में जब ब्लड प्रेशर की समस्या आम होती जा रही है। ऐसे में लहसुन का इस्तेमाल कर ब्लड प्रेशर की समस्या से बचा सकता है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल लेवल भी घटता है, जो दिल के लिए अच्छा है।

इसे भी पढ़ें : भगोड़े नीरव मोदी को लंदन कोर्ट से झटका, भारत प्रत्‍यर्पण को दी मंजूरी

अल्जाइमर से भी करता है बचाव

लहसुन खाने से शरीर को जरूरी एंटी ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इससे इंसानी दिमाग में होने वाली अल्जाइमर और डिमेंशिया की परेशानी की संभावना  कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें : पीएनबी पहली अप्रैल से बदलेगा चेकबुक संबंधी नियम, जानें क्‍यों

गर्मी में कम लें लहसुन की चाय

लहसुन की चाय बनाने के लिए लहसुन की एक दो कलियों को छीलकर हल्का से कुचल लें और थोड़ी सी दालचीनी के साथ इसे एक कप पानी में उबाल लें। पानी को तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। उसके बाद इसे गर्मा गर्म पी लें। सर्दियों में इस चाय को पीने के काफी फायदे मिलते हैं। गर्मियों में हफ्ते में 2-3 दिन इसे पिया जा सकता है। ज्‍यादा लेना हानिकारक साबित हो सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...