Gaya : गया के कोंच थाना क्षेत्र का मंझियामा गांव में एक नवविवाहिता की जिंदगी रहस्यमयी हालात में खत्म हो गई। 20 साल की गीता कुमारी की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी के केवल 12 दिन बाद हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं। घटना की सूचना मिलते ही कोंच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। परिजनों के आरोपों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
30 अप्रैल को बनी थी दुल्हन, 12 दिन बाद उठी अर्थी
मृतका गीता कुमारी परैया थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी शिव पासवान की बेटी थी। परिवार ने बड़े अरमानों के साथ 30 अप्रैल 2026 को उसकी शादी मंझियामा गांव निवासी अमित कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के साथ की थी।
मेले से लौटने के बाद बिगड़ा माहौल
परिजनों के मुताबिक, घटना वाली रात गीता अपने पति और ससुराल वालों के साथ इच्छापुर मेले से लौटी थी। आरोप है कि मेले से लौटने के बाद मंगलसूत्र खो जाने को लेकर घर में झगड़ा शुरू हो गया। मायके पक्ष का कहना है कि इसी बात को लेकर गीता के साथ मारपीट की गई। यहां तक कि सास द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
परिजनों का ये है इल्जाम
गीता के परिजनों ने बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। उनका दावा है कि डंडे के सहारे गला दबाकर उसकी हत्या की गई।
परिवार का यह भी आरोप है कि जब वे ससुराल पहुंचे, तब तक शव को ठिकाने लगाने की तैयारी चल रही थी।
घटना के बाद पति अमित कुमार, सास-ससुर समेत अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार बताये जा रहे हैं।
मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल
राजपुर गांव में गीता की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां की चीखें सुन गांव की महिलाएं भी रो पड़ीं। पिता बार-बार यही कहते नजर आये “बेटी को खुशियों के साथ विदा किया था, उसकी लाश वापस आयेगी, कभी सोचा नहीं था…”
इसे भी पढ़ें : शंखध्वनि से गूंज उठा मध्य गोपाली…
इसे भी पढ़ें : चौपारण के एक बच्चे को मिली नई जिंदगी… कैसे जानें
इसे भी पढ़ें : श्रमिक संघ ने तकनीकी संवर्ग की नियुक्ति पर जताई आपत्ति…
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने इस नये जोड़ी को दिया आशीर्वाद…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में आयोजित कार्यक्रम में इंग्लिश रेमेडियल शिक्षा पर जोर…







