spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

किराना दुकान में बिक रहा था गांजा, ऐसे खुला राज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ा वार करते हुये एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो बाहर से किराना दुकान लगती थी, लेकिन अंदर ही अंदर गांजे का धंधा चल रहा था। हुर मधेया और रंका थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के बाद इलाके में तहलका मच गया है। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार करते हुये उनके पास से छह किलो गांजा और 72 हजार 597 रुपये नकद बरामद किये हैं। खबर है कि बीते बुधवार की शाम करीब चार बजे गढ़वा के पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि हुर मधेया स्थित एक किराना दुकान में चोरी-छिपे गांजे की खरीद-बिक्री हो रही है। इस सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने फौरी कार्रवाई कर यह कामयाबी हासिल की है।

किराना दुकान में मिला गांजा और नकदी

पुलिस टीम जब हुर मधेया पहुंची और चन्द्रदेव चौधरी एवं राजकुमार चौधरी की दुकानों की तलाशी शुरू हुई, तो वहां का नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया। राशन के डिब्बों और सामानों के बीच पुलिस को करीब चार किलो गांजा और 72 हजार 597 रुपये नकद मिले। पूछताछ में दोनों आरोपित टूट गये और उन्होंने पूरे नेटवर्क का राज खोल दिया। उन्होंने बताया कि गांजा रंका थाना क्षेत्र के सलेया गांव निवासी मनोज कुमार और उसके बेटे प्रकाश कुमार से मंगवाया जाता था।

पिता-पुत्र चला रहे थे सप्लाई का खेल

इसके बाद पुलिस टीम सीधे सलेया गांव पहुंची। वहां मनोज कुमार के घर में छापेमारी की गई, जहां से दो किलो गांजा बरामद हुआ। गांजा सप्लाई करने की पुष्टि होते ही पुलिस ने मनोज कुमार और उसके पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये लोगों के नाम चन्द्रदेव चौधरी (हुर मधेया), राजकुमार चौधरी (हुर मधेया), मनोज प्रसाद (सलेया) एवं प्रकाश कुमार (सलेया) बताये गये। इस पूरी कार्रवाई में SDPO नीरज कुमार, DSP चिरंजीव मंडल, गढ़वा के थानेदार सुनील कुमार तिवारी, SI आदित्य कुमार नायक, प्रदीप उरांव, प्रदीप यादव, सुबोध बड़ाईक, रंजन कुमार साह समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : अब बिना नक्शे के मकान बनाने वालों को भी मिलेगा सुकून… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : शादी के महज 12 दिन बाद उजड़ गई गीता की दुनिया…

इसे भी पढ़ें : शंखध्वनि से गूंज उठा मध्य गोपाली…

इसे भी पढ़ें : चौपारण के एक बच्चे को मिली नई जिंदगी… कैसे जानें

इसे भी पढ़ें : श्रमिक संघ ने तकनीकी संवर्ग की नियुक्ति पर जताई आपत्ति…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...

राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

Delhi : देश में अनाज के भंडारण और प्रबंधन को...