Kohramlive : ED ने कोलकाता के डिप्टी पुलिस कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास को कथित वसूली रैकेट मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के बाद बंगाल की राजनीति से लेकर पुलिस महकमे तक हलचल तेज हो गई है।
लुकआउट नोटिस के बाद ED के सामने पहुंचे अधिकारी
सूत्रों के मुताबिक, ED ने पहले ही शांतनु सिन्हा बिस्वास के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया था। इसके बाद वह पूछताछ के लिये एजेंसी के सामने पेश हुये। लेकिन पूछताछ के दौरान मामला और उलझता चला गया। ED का आरोप है कि अधिकारी ने कई सवालों पर गोलमोल जवाब दिये और जांच में सहयोग नहीं किया। एजेंसी का कहना है कि महत्वपूर्ण तथ्यों को छिपाने की कोशिश की गई, जिससे शक और गहरा गया।
सोना पप्पू से लेकर कारोबारी नेटवर्क तक फैली जांच
ED जांच में कुख्यात अपराधी सोना पप्पू और व्यवसायी जय कामदार का नाम भी सामने आया है। आरोप है कि इस नेटवर्क के जरिये अवैध वसूली का खेल चल रहा था और पैसों को अलग-अलग रास्तों से घुमाने की कोशिश की जा रही थी। ED को शक है कि इस पूरे नेटवर्क में कई प्रभावशाली लोगों की भी भूमिका हो सकती है। इसी वजह से जांच को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ के दौरान ED ने कई आर्थिक लेन-देन और दस्तावेजों को लेकर सवाल पूछे थे। लेकिन एजेंसी को संतोषजनक जवाब नहीं मिले। इसके बाद जांच टीम ने कार्रवाई करते हुये शांतनु सिन्हा बिस्वास को गिरफ्तार कर लिया, ताकि आगे की पूछताछ और सबूतों की जांच गहराई से की जा सके।
इसे भी पढ़ें : DC की अचानक दस्तक : स्कूल खुला था, मगर गुरुजी गायब थे…
इसे भी पढ़ें : किराना दुकान में बिक रहा था गांजा, ऐसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : अब बिना नक्शे के मकान बनाने वालों को भी मिलेगा सुकून… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : शादी के महज 12 दिन बाद उजड़ गई गीता की दुनिया…
इसे भी पढ़ें : शंखध्वनि से गूंज उठा मध्य गोपाली…







