Sarhasa : बिहार में सहरसा के सोनबर्षा में एक बेटे ने अपने बेटे के सीने में गोली मार दी। मौके पर पिता की मौत हो गई। बेटा मौके से तुरंत फरार हो गया। गोली मारने का कारण बेटे को बाप द्वारा शराब पीने से मना करना था। घटना सोमवार की रात सोनबर्षा थाना क्षेत्र के तमकुल्हा गांव की है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। देर रात पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी घर के लोग फरार हो गए। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-7 निवासी सिकंदर यादव के रूप में हुई है। सोनबर्षा थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि देर रात हत्या की सूचना मिलने पर शव को बरामद किया गया। नशे की हालत में पिता की हत्या कर सोनू कुमार फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
सिकंदर का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास
स्थानीय लोगों ने बताया कि सिकंदर के बड़े बेटे सोनू ने पिता की हत्या की। वह नशेड़ी प्रवृत्ति का है। सोमवार की रात भी सोनू नशे में धुत होकर घर पहुंचा। इसके बाद सिकंदर से उसकी कहासुनी हुई। इसी बात पर उसने हथियार निकाल कर पिता को गोली मार दी। सोनबर्षा पुलिस के अनुसार सिकंदर का भी पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। वह जेल भी जा चुका है।
Read More :JPSC अभ्यर्थियों पर जमकर बरसी लाठियां, देखें वीडियो
Read More :IND VS NZ : टीम इंडिया को बड़ा झटका, KL RAHUL पहले टेस्ट से बाहर
Read More :संजू की दर्दनाक मौत…देखें…
Read More :कोचिंग जा रहे STUDENTS को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों ने क्या कर डाला… देखें
Read More :लालू की गुहार पर कोर्ट ने दे दी बड़ी राहत, जानिये क्या…
Read More : कानून का रखवाला ही निकला कातिल, देखें वीडियो
Read More : BREAKING : जेल के अंदर मर्डर, गुस्साये घरवाले क्या बोल गये, देखें…
Read More : नाज था, नाज रहेगा, वीर चक्र का मेडल लगा सीने पर, देखें वीडियो…
Read More : पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़का अफीम तस्कर, साधु का वेश बनाकर पुलिस को दे रहा था चकमा
इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…
इसे भी पढ़ें : Bihar : रंगेहाथ धराये दारोगा…
इसे भी पढ़ें : Ration Card : ढाई लाख से ज्यादा लोगों के राशन कार्ड रद्द… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : Bihar : इन ट्रेनों ने बदली राह…
इसे भी पढ़ें : Bihar : भगा कर ले जा रहा था लड़की को, लेकिन बॉर्डर पर…






