Ranchi : झारखंड CID की टीम ने दो साइबर क्रिमिनल्स को दबोचा है। दोनों को रांची के सदर थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी कालोनी से अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अभय रंजन कुमार और सुमित कुमार बताये गये। अभय नवादा और सुमित पटना का रहने वाला है। उनके पास से 6 मोबाइल, 11 सिम कार्ड, सात डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, एक चेकबुक, एक लैपटॉप और 3600 रुपये कैश जब्त किये गये हैं। वहीं, कांड से जुड़े व्हाट्सऐप चैट भी CID को मिला है।
CID DSP नेहा बाला ने बताया कि साइबर सेल को प्रतिबिंब पोर्टल की लगातार मॉनिटरिंग के जरिये ये इंफॉर्मेशन मिली कि अलग-अलग कंपनियों में पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इसके लिए साइबर क्रिमिनल्स न्यूज पेपर और सोशल मीडिया के जरिये इश्तेहार देकर लोगों को अपने झांसे में ले रहे हैं। भोले-भाले लोगों से उनका मैट्रिक-इंटर का मार्कशीट, आधार और वोटर कार्ड हासिल कर लेते। इसके बाद रजिश्ट्रेशन के नाम पर फर्जी बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा रहे हैं। ट्रैक करने पर अभय और सुमित CID के शिकंजे में आ गये। गिरफ्तार अभय और सुमित इस काम में माहिर हैं। इन लोगों ने एयरटेल कंपनी में पार्ट टाइम जॉब दिलाने ने नाम पर लोगों के अच्छी-खासी रकम ठग चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :जंगल में लड़का-लड़की इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी
इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…
इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों








