spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण में Gas एजेंसी की जांच टली, बंद मिली दुकान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड क्षेत्र में Gas आपूर्ति को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद आज प्रशासन जांच के लिये पहुंचा, लेकिन गैस एजेंसी बंद मिलने के कारण कार्रवाई फिलहाल टल गई। जानकारी के अनुसार अंचलाधिकारी संजय यादव और आपूर्ति पदाधिकारी विक्रम पडियाल जांच के लिये देविशिका HP गैस एजेंसी पहुंचे थे। लेकिन एजेंसी बंद होने के कारण मौके पर जांच नहीं हो सकी। मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को अपनी समस्यायें बताते हुये कहा कि गैस बुकिंग के कई दिन बाद भी सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो रही है।

उपभोक्ताओं ने Gas एजेंसी पर लगाये गंभीर आरोप 

कुछ उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुये कहा कि बिना सिलेंडर दिये ही सिस्टम में डिलीवरी दिखा दी जाती है। कई मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति के OTP पर डिलीवरी दर्ज कर दी जाती है, जबकि वास्तविक उपभोक्ता को गैस नहीं मिलती। अधिकारियों ने एजेंसी संचालक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल फोन भी बंद मिला। इससे उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर संदेह और गहरा गया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : शर्मसार हुई रांची, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : Ranchi Police कप्तान ने दिये टास्क, हाईटेक सिस्टम पर जोर…

अंचलाधिकारी संजय यादव ने कहा कि एजेंसी बंद रहने के कारण विस्तृत जांच नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि एजेंसी खुलने पर स्टॉक रजिस्टर, वितरण प्रक्रिया और उपभोक्ताओं की शिकायतों की गहन जांच की जायेगी। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि जांच में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : झामुमो नेता के बेटे की सड़क हा’दसे में गई जान…

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : दनुआ घाटी में मौ’त से मुठभेड़…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...