spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पूर्व भाकपा माओवादी नक्सली सुशील सहित 2 को गढ़वा पुलिस ने दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITYANAND DUBEY) : गढ़वा जिला पुलिस ने पूर्व भाकपा माओवादी नक्सली सुशील कुमार राम उर्फ रितेश जी उर्फ नितेश जी सहित दो को दबोच लिया है। सुशील 12 सालों तक भाकपा माओवादी नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है। वह शीर्ष  माओवादी नेता प्रशांत बोस व अरविंद जी का सहयोगी रह चुका है। वह लातेहार में कटिया जंगल कांड में शामिल रहा है। कांड में पुलिस के पेट में बम प्लांट कर दिया गया था।

सुशील पहले भी जा चुका है जेल

सोमवार को एसपी अंजनी कुमार झा ने  प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी सुशील मूलत: पलामू जिलांतर्गत पांडू थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव का रहने वाला है। वह वर्ष 2010 और 2013 में नक्सली घटना को लेकर पहले भी जेल जा चुका है। 2019 में जेल से निकलने के बाद वह फिर से माओवादी दस्ता में शामिल हो गया। उसके बाद वह नक्सली संगठन से अलग हटकर  खुद का भारतीय पब्लिक कम्युनिस्स्ट पार्टी नामक आपराधिक संगठन बनाया था। उक्त आपराधिक संगठन का यह सुप्रीमो था। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर कांडी थाना क्षेत्र के नाऊ भिलमा निवासी दशरथ राम के घर से की गई। पुलिस ने दशरथ को भी गिरफ्तार कर लिया है। वह उसके यहां रहकर कांडी में संगठन को मजबूत करने का प्रयास कर रहा था।

पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं 6 सदस्य

एसपी ने बताया कि भारतीय पब्लिक कम्युनिस्ट पार्टी नामक आपराधिक संगठन ने 25 जुलाई 2021 को धुरकी थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कंपनी की साइट पर कई गाड़ियों में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। उससे पहले 25 जून को कंपनी के साइट इंजीनियर के अपहरण की घटना को संगठन ने ही अंजाम दिया था। अब तक संगठन के 6 सदस्य-  खुस्तर अंसारी, नीतीश कुमार यादव, उपेंद्र सिंह, सैयदा हुसैन, सुचित कुमार और चंद्रदेव गौड़ को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

सुशील की निशानदेही पर बरामद सामग्री

सुशील की  निशानदेही पर दो 12 बोर का बंदूक तथा 10 उसका जिंदा गोली ,एक देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, कपड़े, ग्राइंडर मशीन, मोबाइल, मोटरसाइकिल, प्लास्टिक का नकली पिस्टल के अलावा नकद 1400 रुपये बरामद किए गए हैं। सुशील के खिलाफ गढ़वा और लातेहार में 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ नगर ऊंटारी प्रमोद केशरी के नेतृत्व में गठित टीम में राजेश कुमार पुलिस इंस्पेक्टर नगर ऊंटारी, सदानंद कुमार थाना प्रभारी धुरकी, फैज रब्बानी थाना प्रभारी कांडी, राजबल्लभ कुमार पुलिस अवर निरीक्षक धुरकी के अलावा धुरकी और कांडी थाना की सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये

इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल

इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें

इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां

इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...