Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा(Garhwa) में कानून के रखवालों की बहादुरी को सलाम करने का मौका आया, जब अपनी जान जोखिम में डालकर अपराधियों को पकड़ने वाले जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। नगर थाना परिसर में आयोजित समारोह में थानेदार सुनील कुमार तिवारी ने इन जवानों को शॉल और माला पहनाकर सम्मान दिया। 24 मार्च की घटना में टाइगर मोबाइल टीम के ASI नंद गोपाल राम और आरक्षी भाष्कर कुमार पाठक ने बड़ी साजिश को नाकाम करते हुये दो शातिर अपराधियों को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
गढ़वा(Garhwa) के ऊंटारी में अपराधी को दबोचा
इस त्वरित कार्रवाई से शहर में एक बड़ी वारदात टल गई। वहीं, 28 मार्च को नगर ऊंटारी क्षेत्र में गोली मारकर भाग रहे अपराधी को PCR चार्ली 05 टीम ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर दबोच लिया। इस ऑपरेशन में ASI अरुण कुमार यादव, हवलदार जयनाथ मांझी, आरक्षी मो. अनीस मंसूरी और चालक जयशंकर प्रसाद की भूमिका अहम रही। थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि इन जवानों ने अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना अपराधियों का सामना किया, जो पुलिस की असली पहचान है। ऐसे सम्मान से न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ता है, बल्कि आम लोगों का भरोसा भी मजबूत होता है।
इसे भी पढ़े :Ranchi News : टाटीसिल्वे में दर्दनाक हा’दसा
इसे भी पढ़े :Hanuman jayanti : कब है हनुमान जयंती? जानिये तिथि, शुभ योग और पूजा विधि…
इसे भी पढ़े :9 IAS अधिकारियों के तबादले, किन्हें क्या मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़े :Hormuz संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, अब इस नियमों में ढील
इसे भी पढ़े :Ranchi Municipal Corporation: कल नहीं बिकेगा मांस-मछली-अंडा, आदेश जारी…






