Garhwa में ‘मैडम कमिश्नर’ का औचक वार, फाइलों की धूल उड़ी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey)  : गढ़वा(Garhwa) की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय आज अचानक LRDC ऑफिस पहुंचीं। भूमि सुधार उप समाहर्ता (LRDC) कार्यालय का पूरा जायजा लिया। कई पंजियां (रजिस्टर) अपडेट नहीं मिलीं, RTI पंजी, आगत-निर्गत रजिस्टर में भी गड़बड़ी पाई गई। ये देखते ही आयुक्त का पारा चढ़ गया। उन्होंने साफ कहा कि कार्यालयी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रिकॉर्ड पारदर्शी और अपडेट होना जरूरी है। कर्मियों को मौके पर ही फटकार लगाई। वहीं, इसमें तुरंत सुधार के निर्देश दिये।

Garhwa में अब कारवाई होगी तेज 

ई-रेवेन्यू कोर्ट के केस जल्द निपटाने के आदेश दिये। दाखिल-खारिज (Mutation) मामलों में देरी पर कमिश्नर कुमुद सहाय ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता के काम में देरी नहीं चलेगी। वहीं, राजस्व वसूली पर असंतोष जताते हुये चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। अंचल और हल्का स्तर के कामकाज की भी जानकारी ली।

इसे भी पढ़े : Gold : सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें बड़े शहरों के दाम…

इसे भी पढ़े : Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…

कमिश्नर ने लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने, भूदान भूमि पर जमीन स्तर पर कार्रवाई तेज करने एवं जनहित और पारदर्शिता को सर्वोपरि रखने के निर्देश दिये। मौके पर आयुक्त के सचिव बिजय वर्मा, गढ़वा DDC पशुपतिनाथ मिश्रा एवं LRDC रविश राज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

spot_img

Related articles:

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...

क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...

20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…

Bihar : बिहार में CM सम्राट चौधरी सरकार के...