Ranchi : झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को आज रांची सिविल कोर्ट में पेश किया गया था। विरोधी गैंग से सुरक्षा के लिहाज से उसे बेहद गोपनीय तरीके से कोर्ट लाया गया था। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में रांची सेंट्रल जेल भेज दिया गया। यहां याद दिला दें कि झारखंड ATS ने 2 दिन पहले उसे मुंबई से धरा था। उसे धरने में मुंबई ATS की मदद ली गई थी। जिसके बाद ATS उसे ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाई थी। आज रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार अमन के खिलाफ पुलिस फाइल में 23 संगीन मामले दर्ज हैं।
यहां याद दिला दें कि बीते 16 मई को अमन पकड़ा गया। उसे पकड़ने की जिम्मेदारी झारखंड ATS को दी गई थी। झारखंड ATS के एसपी सुरेन्द्र कुमार झा और कुछ चुनिंदा अधिकारी बीते एक साल से गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव की जीवन कुंडली, उसके पनाहगार, मददगार और गुर्गों के बारे में खंगालती रही। आखिरकार ATS को गैंगस्टर के लोकेशन का पता चल गया। मुंबई पहुंची ATS की टीम ने मुंबई ATS की मदद से उसे खोज निकाला। टेक्निक में माहिर गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अपना ठिकाना रह-रहकर बदलता रहा। वह कभी तेलंगाना, कभी आंध्रा तो कभी महाराष्ट्र, गुजरात तो कभी मध्यप्रदेश में पनाह लिया करता था। दूसरे स्टेट से ही झारखंड के खासकर रांची, रामगढ़, पतरातू, लातेहार, हजारीबाग और पलामू में अपनी हुकूमत कायम कर रखा था। उसके पिता सुशील श्रीवास्तव भी कुख्यात गैंगस्टर थे। साल 2010 में हजारीबाग कोर्ट परिसर में उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। पिता के मारे जाने के बाद उसने श्रीवास्तव गिरोह की कमान संभाल ली थी। मारे गए भोला पांडे गिरोह से साथ अदावत चलती थी। वर्चस्व को लेकर अक्सर दोनों गिरोह आपस में टकराते रहते थे।
इसे भी पढ़ें :अब WB के लोग भी देख सकेंगे, ‘द केरला स्टोरी’…
इसे भी पढ़ें :कर्नाटक में CM और डिप्टी CM का हुआ ऐलान, इस दिन लेंगे शपथ…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में इस दिन दस्तक देगा मॉनसून, देखें…
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में ED ऑफिस पहुंची राबड़ी देवी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : बेटे के सामने ही लूट ली मां की अस्मत, फिर जो हुआ देखें












