spot_img
spot_img
spot_img

जेल के अंदर गैंगस्टर अमन सिंह को मा*री गो*ली, मचा कोहराम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या में नाम उछलने के बाद जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह को गोलियां मार दी गई। जेल के अंदर गोली मारे जाने की फैली खबर के बाद तहलका मच गया। धनबाद के DC वरूण रंजन और SSP संजीव कुमार सहित कई छोटे-बड़े अधिकारी धनबाद मंडल कारा पहुंच गये। अमन सिंह के सिर में गोलियां मारे जाने की खबरें बाहर आई है। इस कांड के कई चश्मदीदों से पुलिस पूछताछ कर रही थी। जेल के कुछ कर्मियों से भी पूछताछ की जा रही थी। धनबाद पुलिस को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। अमन सिंह के गैंग से जुड़े छोटे-बड़े दागियों की बेचैनी बढ़ गई। जेल और अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि धनबाद पुलिस की तरफ से अमन सिंह के मारे जाने को लेकर अबतक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अमन सिंह को गोली मारने के संदेही गुनाहगार को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। उसने हत्या क्यों की, इसका खुलासा अबतक नहीं हो पाया है। वहीं, जेल के अंदर हथियार कब और कैसे आया, इस बिंदु पर गहराई से तहकीकात की जा रही है। जेल के अंदर सामग्री की सप्लाई करने वाला एक सप्लायर भी पुलिस के रडार पर है। कुख्यात अमन सिंह एक बेहतर शूटर माना जाता था। उसका आतंक धनबाद और बोकारो में था। यूपी और झारखंड में एक्टिव कुछ बड़े अपराधियों से भी उसके गहरे ताल्लुकात थे।

धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में वह जेल में बंद था। उसपर हत्या के कई और केस दर्ज है। वह सुपारी किलर के रूप में भी जाना जाता था। उसकी फितरत कोयला और जमीन कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी। वहीं सुपारी लेकर हत्या भी करवाने का इल्जाम उसपर लगता रहा है। जेल में बंद गैंगस्टर अमन सिंह कुछ मामलों में रिहा हो चुका था। पुलिस द्वारा पुख्ता सबूत नहीं जुटाने के चलते उसे कोर्ट से राहत मिली थी। रंगदारी के एक मामले में कोर्ट से वह बरी हो गया था। साल 2001 में यूपी STF ने पेशेवर शूटर अमन सिंह को अरेस्ट कर उसे धनबाद पुलिस के हवाले कर दिया था। गुजरात में भी एक नेता की हत्या में उसका नाम उछला था।

इसे भी पढ़ें :ऑस्ट्रेलिया के मिशेल मार्श जमकर हो रहे ट्रोल… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :इन स्टूडेंट्स को मिलेगा तुरंत मतदाता पहचान पत्र…

इसे भी पढ़ें :केनरा बैंक के अंदर मची चीख-पुकार… जानें

इसे भी पढ़ें :स्टार कपिल देव को नहीं मिला न्योता, बिदके नेता…

इसे भी पढ़ें :PM ने जडेजा से हाथ मिलाया, शमी को गले लगाया, फोटो वायरल…

इसे भी पढ़ें :उगते सूर्य को अर्ध्य देकर मांगी परिवार की खुशहाली, महापर्व छठ पूर्ण…

इसे भी पढ़ें : झारखंड का सबसे लंबा पुल बना, क्या बोल गये CM… देखें

इसे भी पढ़ें : रेलवे ने दी खुशखबरी, बिहार से दिल्ली के लिए चलेगी वंदे भारत… जानें कब

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...