spot_img
spot_img
spot_img

बीवी बनाने के चक्कर में नाबालिग से गैंगरेप, इसके बाद जो हुआ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • छत्‍तीसगढ़ के कोरबा जिले में घटी सनसनीखेज घटना
  • संतराम बिझवार है तीन लोगों के मर्डर और गैंगरेप का मास्टर माइंड

कोहराम लाइव डेस्क : छत्‍तीसगढ़ के कोरबा जिले में नाबालिग को बीवी बनाने के चक्‍कर में गैंगरेप और तीन लोगों की हत्‍या की सनसनीखेज सूचना सामने आई है। जिस व्यक्ति के घर पर राष्ट्रपति का दत्तक कहा जाने वाला पहाड़ी कोरबा परिवार काम करता था, वही संतराम बिझवार इस मर्डर और गैंगरेप का मास्टर माइंड न‍िकला।

16 साल की नाबालिग पर थी बुरी नजर

संतराम के घर में एक परिवार काम करता था और उसी परिवार की एक 16 वर्षीय लड़की पर उसकी बुरी नजर थी। लड़की जब भी घर में अकेली होती तो संतराम उससे अश्लील हरकत करता।

लड़की ने मां को दी अश्‍लील हरकत की जानकारी

लड़की ने इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। बताया कि संतराम उससे शादी करने की बात कहता है, लेकिन वो उसके साथ नहीं रहेगी, न ही काम करेगी। इसके बाद परिवार संतराम के यहां से काम छोड़ना चाहता था, लेकिन संतराम लड़की की वजह से परिवार को जाने नहीं देना चाहता था।

इसे भी पढ़ें : Amazon सीईओ का Post छोड़ेंगे जेफ बेजोस, जानें कौन संभालेगा पद

पिता, पुत्री और भतीजी की कर दी हत्‍या

शुक्रवार 29 जनवरी को परिवार किसी आदिवासी त्योहार का बहाना बनाकर जाने लगा तो संतराम के दिमाग में सनक चढ़ गई। उसने मर्डर की प्लानिंग कर अपने एक साथी उमाशंकर को मृतका की मां और भतीजी को स्टैंड छोड़ आने को कहा। कहा कि बाद में मृतका, पिता और दूसरी भतीजी को छोड़ आएगा, लेकिन बाद में जंगल में ले जाकर पिता, पुत्री और भतीजी की हत्या कर दी।

शादी के लिए तैयार नहीं था नाबालिग का परिवार

पुलिस को दिए बयान में किशोरी की मां ने आरोप लगाया है कि उसकी 16 साल की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। संतराम उसकी बेटी को अपनी घरवाली बनाना चाहता था, लेकिन वे तैयार नहीं थे।

 इसे भी पढ़ें : नाबालिग के साथ 5 महीने तक दुष्‍कर्म, 17 लोगों ने बनाया हवस का शिकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...