spot_img

Amazon सीईओ का Post छोड़ेंगे जेफ बेजोस, जानें कौन संभालेगा पद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस ने कंपनी के सीईओ का पद छोड़ने की घोषणा की है। इसके बाद गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने जेफ बेजोस और एंडी जेसी को उनकी नई भूमिकाओं के लिए बधाई दी है। बेजोस ने कहा है कि इस साल की तीसरी तिमाही तक वह पद छोड़ देंगे। उनकी जगह अमेजन वेब सर्विसेज के हेड एंडी जेसी उनका स्थान लेंगे।

सुंदर पिचाई ने दी शुभकामना

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने ट्वीट करके दोनों को अपनी नई भूमिका की शुभकामनाएं दी हैं। बेजोस ने अमेजन के कर्मचारियों को लिखे एक पत्र में कहा कि वह अमेजन के महत्वपूर्ण इनिशिएटिव के साथ जुड़े रहेंगे। अपनी डे वन फंड और बेजोस अर्थ फंड जैसी परोपकारी पहल और स्पेस एक्सप्लॉरेशन जैसी चीजों पर ध्यान देंगे।

इसे भी पढ़ें : हे भगवान! स्वास्थ्यकर्मियों ने ये क्या किया?

अनेक टॉप सीईओ दे रहे बधाई

दुनियाभर के टॉप सीईओ और दूसरी कंपनियों के प्रमुख व्यक्ति ट्विटर के जरिये बेजोस और जेसी को बधाई दे रहे हैं। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने जेसी को बधाई देते हुए कहा, आपने जो कुछ भी काम किया है, उसकी अच्छी-खासी पहचान है। सेल्सफोर्स के सीईओ मार्क बेनिओफ ने ट्वीट करके कहा कि अमेजन इससे बेहतर हाथों में नहीं हो सकती।

बेजोस ने 1994 में गैरेज में शुरू की थी कंपनी

बता दें कि जेफ बेजोस ने 1994 में अपने गैरेज में अमेजन को शुरू किया था और आज यह ऑनलाइन रिटेल की दिग्गज है। इसके अलावा स्ट्रीमिंग, म्यूजिक और टेलीविजन, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, एआई जैसे क्षेत्रों में भी काम कर रही है।

1997 में अमेजन से जुड़े थे जेसी

जेसी 1997 में अमेजन में एक मार्केटिंग मैनेजर के रूप में शामिल हुए और 2003 में कंपनी के क्लाउड सर्विसेज डिवीजन एडब्ल्यूएस की स्थापना की। यह अमेजन को सबसे अधिक लाभ देने वाली यूनिट्स में से एक है।

इसे भी पढ़ें : NASA की Executive Chief बनीं Indian मूल की भव्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...