spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गाड़ियां जलाने मामले से गैंग का कोई लेना देना नहीं, कुख्यात मयंक का पोस्ट वायरल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : “बड़कागांव में कुछ असमाजिक तत्वों के द्वारा कुछ वाहनों को जलाकर बॉस के नाम से रंगदारी की मांग की गई है। हमारे गैंग का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने आजीविका के लिए अपनी जमा पूंजी से ट्रैक्टर खरीद कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और किसी तरह अपना परिवार चलाते हैं। उनके साथ इस तरह की घटना किसी छुटभैया अपराधी कर करतूत है। गैंग इस तरह की घटना नहीं करता है और न ही इस तरह की घटना का समर्थन करता है।” इन शब्दों के साथ कुख्यात “MAYANK SINGH” ने सोशल मीडिया में अपना एक पोस्ट किया है। उसका यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। हालांकि उसके इस पोस्ट में कितना दम है, इसका फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

पोस्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि “गैंग अपने स्तर से भी इस घटना की पड़ताल कर रहा है और अभी तक की जानकारी के अनुसार बड़कागांव के ही कुछ छुटभैये अपराधी और उनका समूह जो कि हाल के दिनों में जेल से छूटा है, उनकी इस घटना में संलिप्तता आ रही है। बॉस के नाम का इस्तेमाल कर छवि खराब करने वालों के शरीर से खाल उतार लिया जायेगा और उन्हें पूरे परिवार के सहित बड़कागांव से पलायन करना होगा।” बता दें कि हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के सांढ़ गांव में बीते सोमवार की देर रात तीन ट्रैक्टरों को पूंक डाला गया था। वहीं, स्पॉट पर गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के नाम का पोस्टर छोड़ा गया था। वहीं कुछ महीने पहले धनबाद में मयंक के पकड़े जाने की खबर सामने आई थी।

गैंग

इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द

इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...