spot_img
spot_img

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल जारी, 12 शहरों में होगा मुकाबला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Indian Premier League 2026 के 19वें सीजन को लेकर BCCI ने टूर्नामेंट के दूसरे चरण का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया था, जबकि अब लीग चरण के बाकी 50 मुकाबलों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। BCCI के अनुसार लीग चरण के शेष 50 मैच 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जायेंगे। इस दौरान सभी मुकाबले देश के 12 अलग-अलग स्टेडियमों में आयोजित होंगे। इस सीजन में कुल 10 टीमें खिताब के लिये मैदान में उतरेंगी और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

इन शहरों में होंगे मैच

दूसरे चरण के मुकाबले बंगलुरू, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर एवं न्यू चंडीगढ़ जैसे शहरों में होंगे। दूसरे चरण का पहला मुकाबला 13 अप्रैल को Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच हैदराबाद में खेला जायेगा। BCCI के अनुसार दूसरे चरण में 8 डबल हेडर मुकाबले होंगे। दोपहर के मैच 3.30 बजे एवं शाम के मैच 7.30 बजे से शुरू होंगे। Punjab Kings अपने घरेलू मैच न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में खेलेगी। Rajasthan Royals के चार मैच जयपुर में होंगे। Royal Challengers Bengaluru के तीन मैच बेंगलुरु और दो मैच रायपुर में खेले जायेंगे। लीग चरण का अंतिम मुकाबला 24 मई को Eden Gardens में Kolkata Knight Riders और Delhi Capitals के बीच खेला जायेगा।BCCI ने मीडिया को बताया कि प्लेऑफ मुकाबलों के आयोजन स्थलों की घोषणा बाद में की जायेगी। वहीं Mumbai Indians अपना आखिरी लीग मैच 24 मई को Wankhede Stadium में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...