पलामू के नौडीहा में 21 करोड़ रुपये से बनेगा बाइपास…

Date:

spot_img

Palamu : झारखंड सरकार ने नौडीहा बाजार से बारा तक नई बाइपास सड़क निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। करीब 21 करोड़ 3 लाख 43 हजार 700 रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क यातायात व्यवस्था को नई दिशा देगी, वहीं, पूरे इलाके के विकास की रफ्तार भी बढ़ायेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की अनुशंसा झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की थी, जिसके बाद सरकार ने इसे मंजूरी प्रदान की है। नई बाइपास सड़क बनने के बाद बड़े और कमर्शियल वाहन बाजार क्षेत्र में प्रवेश किये बिना सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

दो चरणों में पूरा होगा निर्माण कार्य

सरकार ने इस परियोजना को दो वित्तीय वर्षों में पूरा करने की योजना बनाई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जायेगा, जिस पर करीब 12.62 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वित्तीय वर्ष 2027-28 में शेष 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जायेगा, जिसके लिए 8.41 करोड़ रुपये निर्धारित किये गये हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा होने पर क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह मार्ग नौडीहा बाजार थाना मोड़, तुर्काडीह, धोबनी, हरिना और बारा होते हुये बिहार से जुड़े प्रमुख मार्गों तक आसान पहुंच उपलब्ध करायेगा। इससे दोनों राज्यों के बीच व्यापार, माल परिवहन और यात्रियों की आवाजाही पहले की तुलना में अधिक तेज और सुविधाजनक होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चारधाम यात्रा बंद, हाई अलर्ट… देखें तस्वीरें

Kohramlive : उत्तराखंड में मानसून ने फिर रौद्र रूप...

प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कानून हाथ में लिया तो सजा तय

New Delhi : 20 जुलाई के छात्र प्रदर्शन और...

7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी का भी अलर्ट… जानें कहां

Kohramlive : जापान के क्यूशू क्षेत्र के कुमामोटो प्रांत...

सोये हुये मासूम के गले में घंटों लिपटा रहा नाग, वीडियो वायरल…

Bihar : बिहार के पटना से एक ऐसी घटना...

नक्सलवाद की टूटी कमर, 16 खूंखार माओवादियों ने डाले ह’थियार…

Ranchi : झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे...