DUMKA : दुमका शहर के रसिकपुर मोहल्ले में एक लॉज में रहने वाली नौवीं कक्षा की छात्रा सोनी कुमारी के मर्डर की घटना 9 जुलाई की है। जानकारी के अनुसार, सोनी की सहेली के साथ झगड़ा हुआ और उसने ही उसका अपहरण कर मर्डर करवा दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोनी के शव को सोमवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास जंगल से बरामद किया।
Read More : अल्ताफ को अंतिम गोली किसने और कैसे मारी, देखें…
एक ही लड़के से प्यार करती थीं दो सहेलियां
आरोपियों ने सोनी की हत्या के बाद उसकी लाश को जमीन में दफना दिया था। सोनी की अपनी सहेली के साथ ब्वॉयफ्रेंड को लेकर झगड़ा हुआ था। दोनों ही लड़कियां एक ही लड़के से प्यार करती थी। हत्या के आरोपियों में वह लड़का भी शामिल है, जिसे सोनी पसंद करती थी।
Read More :आशियानों पर फिर चलेगा बुलडोजर, कब और कहां, देखें पूरी लिस्ट…
पिता ने दर्ज कराई थी बेटी के गायब होने की प्राथमिकी
घटना के दिन देर शाम पीड़िता के पिता ने टाउन थाना में बेटी के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था कि पुत्री की सहेली ने ही किसी बाइक सवार को बुलाकर उसका अपहरण करा दिया है। इसके बाद से सोनी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने सोनी की सहेली और उसके ब्वॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो सारा माजरा सामने आ गया।
Read More :उपहार में बुके की जगह पौधा दें: CM HEMANT















