RANCHI : बार बार पेशाब लगना, मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगने लगे तो तुरंत किसी डाक्टर से मिले। समय रहते इस बीमारी को दूर किया या कंट्रोल में रखा जा सकता है। यह संकेत है डायबिटीज रोग का। डायबिटीज एक गंभीर मेटाबोलिक डिजीज है। इस रोग से पीड़ित होने का मतलब है कि कई रोग खुद ब खुद जकड़ लेती है। मसलन किडनी फेल्योर, हृदय रोग, आंख की रोशनी कम होना, फेफड़े का छय होना, मस्तिष्क की बीमारियां, चर्म रोग, यौवन कमजोरी, शारीरिक कमजोरी, याद्दाश्त कम होने लगना, नस में खिंचाव झुनझुनाहट व जलन का होना, वजन कम होना। यह कहना है असाध्य रोग विशेषज्ञ व बीएयू के चीफ मेडिकल आफिसर डा. उमा शंकर वर्मा का। मौका था 14 नवंबर को मनाये जाने वाले World Diabetes Day का।
डॉक्टर वर्मा ने आगे कहा कि पूरी दुनिया में इस समय 46 करोड़ 40 लाख लोग तथा अपने देश में 7 करोड़ 70 लाख लोग डायबिटीज रोग से ग्रसित है। इस समय शहरी इलाके में करीब 15% और ग्रामीण क्षेत्र में 6% डायबिटीज के रोगी पाए जा रहे हैं। भारत में विश्व की सर्वाधिक डायबिटीज मरीज हो गए हैं। डा. वर्मा ने कहा कि डायबिटीज होने का मुख्य कारण मोटापा, अनुवांशिकी दोष ,आराम तलब विलासिता जिंदगी, शराब, नशापान, जंक एवं फास्ट फूड्स, तले भुने हुए खाद्य पदार्थ का अधिक प्रयोग मानसिक तनाव को जिम्मेदार माना गया है। उन्होंने कहा कि डायबिटीज रोगियों को खान पान, रहन सहन, योगासन प्राणायाम, मॉर्निंग वाकिंग को नियमित रूप से करना चाहिए। डा. वर्मा ने कहा कि यूभी1 गोल्ड दवा एक रामबाण की तरह काम करने वाली दवा साबित हुई है। एलोपैथिक में भी आजकल बहुत अच्छी दवाईयां आ गई है।
इस मौके पर आज यूएस पॉलीक्लिनिक में 80 मरीजों का मुफ्त में इलाज किया गया। उन्हें दवाईयां भी दी गई। लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिहाज से केसी कंपलेक्स, कचहरी चौक, डिप्टी पाड़ा रोड, में शिविर लगाया गया है। विशेष जानकारी मोबाइल नंबर 9835167743 पर ली जा सकती है।
इसे भी पढ़ें :2 करोड़ कैश और सोना चोरी मामले में एसटीएफ के हत्थे चढ़े 2 डॉक्टर
इसे भी पढ़ें :अब सड़क किनारे नहीं चलेंगी नॉनवेज की दुकानें..
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में रोकी गई झारखंड के आंदोलनकारियों की पदयात्रा, हंगामा
इसे भी पढ़ें :खड़ी बस के अंदर फंदे पर लटकी मिली युवक की लाश
इसे भी पढ़ें :आतंकियों का बड़ा हमला, कमांडिंग ऑफिसर उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 मारे गए
इसे भी पढ़ें :बाप रे… चोरों ने ये क्या कर डाला…
इसे भी पढ़ें :कई बेटियों का रिश्ता तोड़ गया Sahara India, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में होगी बंपर बहाली, इस प्रकार करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद












