रांची : रांची पैथोलॉजी सेंटर के डॉक्टर्स क्लिनिक में 21 और 22 मई को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुबह 09:00 बजे से ओपीडी शुरू होगा। जिसमें कई डॉक्टर्स मरीजों की जांच करेंगे और परामर्श देंगे।
इसे भी पढ़ें : जब #Ranchi #SSP सुरेंद्र कुमार झा से एक हवलदार ने मांग दिया E-Pass
शिविर में General Physician डॉ. एन आबेदीन, (नवजात एवं शिशु विशेषज्ञ), डॉ. रवि शेखर सिंह (महिला एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ अनुपमा महली एवं अन्य डॉक्टर्स मरीजों को नि:शुल्क परामर्श देंगे।
शिविर में आने वाले लोगों से मास्क लगाने और सैनिटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई है। साथ ही भीड़ न लगाने की भी अपील की गई है। आने वाले लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 9708762201/7024941114 पर संपर्क किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : अब घबराने की नहीं जरूरत, सदर में खाली हैं इतने बेड












