Kohram live desk : झारखंड की दीपिका कुमारी, अंकित भगत और कोमलिका बारी की अगुवाई वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। पेरिस में चल रहे आर्चरी के वर्ल्ड कप स्टेज 3 टूर्नामेंट में भारत ने रविवार को 3 गोल्ड मेडल जीते। टूर्नामेंट में देश के नाम अब तक 4 स्वर्ण पदक हो गए हैं। दीपिका कुमारी ने एक दिन में देश को 3 गोल्ड दिलाए। पहले उन्होंने पति अतनु दास के साथ मिलकर मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड पर निशाना साधा। यह पति-पत्नी की जोड़ी ओलिंपिक के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। दोनों से मेडल की भी बहुत उम्मीद है। दीपिका के नेतृत्व में ही भारतीय महिला रिकर्व टीम ने गोल्ड जीता। टीम इवेंट में भारत ने मेक्सिको को 5-1 के साथ आसान शिकस्त दी।
Deepika Kumari 🇮🇳 takes gold in Paris! 🥇🏹👏 #ArcheryWorldCup pic.twitter.com/0ZIxSceCFs
— World Archery (@worldarchery) June 27, 2021
पति-पत्नी ने पहली बार जोड़ी के रूप में gold जीता
अतनु दास और दीपिका कुमारी ने पहली बार पति-पत्नी के रूप में किसी इवेंट का फाइनल जीता है। यह बात खुद अतनु दास ने कही। वर्ल्ड कप के मिक्स्ड इवेंट में इस भारतीय जोड़ी ने नीदरलैंड के जेफ वान डेन बर्ग और गैब्रिएला शोलेसर को 5-3 से शिकस्त दी। मुकाबले में एक समय भारतीय जोड़ी 0-2 से पिछड़ रही थी। तभी दीपिका और अतनु ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड जीता।
Read more:फंदे पर झूलती मिली 10वीं की छात्रा की लाश
अतनु-दीपिका 30 जून को मैरिज एनिवर्सरी मनाएंगे
अतनु और दीपिका ने पिछले साल ही शादी की। 30 जून को उनकी पहली मैरिज एनिवर्सरी आने वाली है। यह गोल्ड एक तरह से इस जोड़ी के लिए शादी का तोहफा है। दीपिका ने मैच जीतने के बाद कहा कि ऐसा लगता है, जैसे हम एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।

Read more:लोहा गोदाम में आरपीएफ का छापा, ट्रेन का बेसिन बरामद, 4 गिरफ्तार












