spot_img
spot_img
spot_img

मुठभेड़ में चार नक्सलियों को लगी गोली, देखें कहां

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों को गोली लगी है। चार घायल हो गये है। इस बात की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने की है। जिला पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र के मरईगुड़ा-रेगड़गट्टा इलाके में कोंटा एरिया कमेटी के कमांडर मंगड़ू, वेट्टी भीमा और अन्य नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर नक्सलियों के खिलाफ एक ऑपरेशन लॉन्च किया गया। हर जिले के डीआरजी टीम को ऑपरेशन के लिए चिन्हित इलाके में रवाना किया गया। जंगल के इलाके में सर्चिंग करते हुए जैसे ही जवान रेगड़गट्टा गांव के समीप पहुंचे, वैसे ही घात लगाए नक्सलियों ने सुरक्षाबल के जवानों को अपनी ओर आता देख उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में हुआ। फिलहाल मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल के जवान इलाके में गहन सर्चिंग अभियान चला रहे हैं।

ईनामी नक्सली ने किया था सरेंडर

बता दें कि 1 जून को सुकमा जिले में एक लाख रुपए के एक इनामी नक्सली समेत दो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों के सामने सीएनएम कमांडर वेट्टी राजा और मिलिशिया सदस्य रवा सोमा ने आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राजा के सिर पर एक लाख रुपए का इनाम था। नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें : जिनका बिजली बिल बकाया, उठा सकते है यह लाभ, क्या बोलें DC… देखें

इसे भी पढ़ें : भयानक ट्रेन हादसे पर पूरा देश हैरान, अब तक 269 की गई जान…

इसे भी पढ़ें : खूंटी के तुयु जंगल में मिला कार्बाइन, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में डोला भू-माफियाओं का खूंटा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : 6 लाख का इनामी नक्सली लाजिम अंसारी मारा गया… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : घर से निकलने वाले सावधान, 10 जिलों में लू का अलर्ट

इसे भी पढ़ें : अब तक 50 लोगों की गई जान, 350 से ज्यादा जख्मी… जानें कैसे

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...