spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

6 लाख का इनामी नक्सली लाजिम अंसारी मारा गया… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

Gumla : गुमला में नक्सली सब जोनल कमांडर लाजिम अंसारी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। लाजिम 6 लाख का इनामी था। उसकी तलाश पुलिस को लंबे अर्से से थी। यह मुठभेड़ गुमला के चैनपुर रायडीह टोंगो के नजदीक सेमरा बरटोली में हुई। मुठभेड़ में कई नक्सली अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले। शंका जताई गई है कि मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों को भी गोलियां लगी है। गुमला SP डॉ. एहतेशाम वकारीब के नेतृत्व में ऑपरेशन टीम पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही थी। पुलिस को मौके से एक रायफल, एक देशी पिस्तौल और कई जिंदा गोलियां मिली है। एक दिन पहले भी गुमला पुलिस ने एक नामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया था। गुमला पुलिस की यह बेहतरीन कामयाबी मानी जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस भागने वाले नक्सलियों की खोज में जुटी थी।

मारा गया ईनामी नक्सली लाजिम अंसारी गुमला के सदर थाना क्षेत्र के कोटाम पनसो गांव का रहने वाला था। उसपर झारखंड सरकार द्वारा पांच लाख व NIA द्वारा एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था। लाजिम अंसारी नक्सली संगठन से वर्ष 2014-15 से जुड़ा हुआ था। शैलेश तिवारी हत्याकांड में लाजिम का नाम पहली बार उछला था। राशन डीलर हितेश्वर की आंजन में हत्या उसने ही की थी। इसके बाद संगठन में उसका ओहदा बढ़ता गया। वह कुरुमगढ़ के नवनिर्मित थाना भवन उड़ाने, चुनाव के दौरान प्रचार वाहन में आग लगाने, हेठजोरी में पारा टीचर की हत्या, लूटो के पशु व्यापारी रसूल अंसारी की हत्या, पुलिस पार्टी पर हमला करने समेत कई कांडों में वो वांछित था। सब जोनल कमांडर बुधेश्वर के मारे जाने के बाद संगठन ने लाजिम अंसारी को ही कमान सौंपी थी।

घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार एक दिन पहले यानी गुरुवार को मुठभेड़ के बाद नक्सली आंजन से भागकर टोंगो के इलाके में घुस गये थे। वहीं, जिला पुलिस और CRPF के जवान उसी राह बढ़ गये। शुक्रवार को पुलिस को देखते ही लाजिम अंसारी ने फायरिंग शुरी कर दी। जवाबी कार्रवाई में सब जोनल कमांडर लाजिम अंसारी को पुलिस ने मार गिराया।

इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर तीखी चोट, इस बार क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : क्लब में बैडमिंटन खेलते हुए शख्स की मौत, देखें सीसीटीवी

इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन से मिले सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर

इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश

इसे भी पढ़ें :

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...

छोटा बेडरूम लगेगा बड़ा और खुला-खुला, निकाल दें ये 5 चीजें…

Kohramlive : छोटा बेडरूम देखने में भले ही बेहद...

केवल 10 रुपये खर्च कर कार के हेड लाईट से हल्के पीलेपन व धुंधलेपन हटायें…

Kohramlive: कार के हेड लाईट में छाई हल्के पीलेपन...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: