RANCHI : कोरोना ने 4 बच्चों के सिर से उसकी मां का साया छीन लिया। अब चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उसके पिता की मौत कुछ साल पहले ही हो चुकी थी। मां किसी तरह मजदूरी कर चारों बच्चों का लालन-पालन कर रही थी। कोरोना ने उससे भी बच्चों से छीन लिया। अब बच्चों के सामने जीवन-यापन की समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधि आरती कुजूर, विधायक राजेश कच्छप ने प्रशासन और सरकार से चारों बच्चों के भरण-पोषण एवं रोजगार सुनिश्चित करने की मांग की।
नामकुम प्रखंड के खिजरी पंचायत के तुम्बागुटू करमटोली निवासी चारी टोप्पो कोरोना संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए संत अन्ना अस्पताल में पिछले 15 दिनों से भर्ती थी। 8 जून को कोरोना से वह जिंदगी की जंग हार गई। चारी की मौत के बाद चारों बच्चे अनाथ हो गए। बच्चों के सामने उस वक्त विकट परिस्थिति उत्पन्न हो गई। जब अस्पताल ने 264000 का बिल थमा दिया और बिना बिल जमा किए शव देने से इनकार कर दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव तो सौंप दिया। मगर मृत्यु प्रमाण पत्र बिल जमा करने के बाद ही देने की बात कही।
इसे भी पढ़ें :पंखा डोलाउंगी मैं बलम को… पंखा डोलाउंगी सजन को… करूंगी वट सावित्री की पूजा
इसे भी पढ़ें :कुआं बना नहीं, निकल गया पैसा… (Video)














