Khunti : खूंटी-तमाड़ रोड पर शिम्बुकेल गांव के पास रात में लहुलूहान होकर चार लड़के रोड पर पड़े थे। तभी उधर से गुजर रहे एक भाजपा नेता की नजर उनपर पड़ी। उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि दो जवान लड़के अनीश बलमुचू और मनी टुडू की जान निकल चुकी है। वहीं बेतरह जख्मी टिंकू टुडू और मन्नू लोहरा को अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने इस काम में पुलिस की भरपूर मदद की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, खूंटी थाना क्षेत्र के तिरला गांव में रहनेवाले चार लड़के एक बाइक से आर्केस्ट्रा देखने सायको की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही शिम्बुकेल गांव के पास उनकी बाइक और एक ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि आवाज सुनकर आसपास के घरों से कई लोग बाहर निकल आये। रविवार देर रात घटी इस घटना के बाद से उनके तिरला गांव के लोग दुखी हैं।
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ : टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी…
इसे भी पढ़ें :पूजा पंडालों में बारिश डाल सकती है खलल, आज मौसम ऐसा…
इसे भी पढ़ें : एक-एक कर 70 लोग पहुंचे हॉस्पिटल, इन अधिकारियों को शोकॉज…
इसे भी पढ़ें : चेक बाउंस हुआ तो खुला बड़ा राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची में 22 से 24 तक 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर्स, पांच जगहों पर 108 एंबुलेंस सेवा
इसे भी पढ़ें : पुलिस संस्मरण दिवस : बलिदानी शहीदों को दिया गया सम्मान… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड के लोगों की दिल्ली में गई जान… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो






