Bokaro (Parmeshwar Mandal) : दुकान में सेंधमारी कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले चोर गिरोह का बोकारो पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में शामिल गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम गौतम बाउरी उर्फ मिरिण्डा, उत्तम कान्दु उर्फ ढोलू, रोहित बाउरी उर्फ अनुराग कुमार एवं मुकेश झा उर्फ काला सोना बताये गये। गौतम बाउरी गिरोह का सरगना बताया गया। वह पहले भी चोरी की पांच वारदातों को अंजाम देने के इल्जाम में जेल जा चुका है। वह बोकारो के चास थाना क्षेत्र के स्वामी विवेकानंद रोड में रहता है।
पुलिस ने बताया कि चास के राम नगर कालोनी में रहनेवाले राम नाथ चौरसिया की मोदक मार्केट में जेनरल स्टोर की दुकान है। बीते 13 जुलाई की देर रात अनजान चोरों ने इनकी दुकान में सेंधमारी कर काउंटर में रखे 85 हजार रुपये कैश, स्टेशनरी के सारे सामान, ड्राई फूड, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर एवं एलईडी चुरा ली थी। बोकारो पुलिस कप्तान के निर्देश पर चास एसडीपीओ की देखरेख में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम टेक्निकल सेल की मदद से सबसे पहले गौतम बाउरी को गिरफ्तार किया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया, वहीं इस कांड में शामिल अपने अन्य सहयोगियों के नाम व ठिकानों के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। इसके बाद उसके उक्त तीनों सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार चोरों के पास से चोरी के सामान बरामद कर ली गई है। सुनें क्या बोले चास के इंस्पेक्टर मो. रुस्तम…
इसे भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, तीनों सेनाओं की संयुक्त थिएटर कमान स्थापित करेगा भारत
इसे भी पढ़ें : Neeraj Chopra ने रचा इतिहास, World Athletics championship में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
इसे भी पढ़ें : सांप ने तालिब का क्या कर दिया हाल, देखें फिर कैसे सपेरे की बीन पर लहराई
इसे भी पढ़ें : द्रौपदी मुर्मू का पार्षद से राष्ट्रपति तक का सफर






