Kohramlive : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में शनिवार की सुबह कुछ अलग ही रंग लेकर आई। निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने रेजिनगर में एक नई मस्जिद की आधारशिला रखी और माहौल में एक अजीब सा सन्नाटा भी था और शोर भी। मौलवियों ने फीता काटा, आसपास गूंज उठे, “नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” हजारों लोग जमा थे। यहां याद दिला दें कि 6 दिसंबर, बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी है, इसलिये प्रशासन किसी जोखिम के मूड में नहीं था। रेजिनगर और बेलडांगा में पुलिस, आरएएफ और केंद्रीय बलों की बड़ी टुकड़ियां तैनात की गईं। हर मोड़ पर सुरक्षा थी। हुमायूं कबीर को इस सप्ताह की शुरुआत में ही TMC से निलंबित कर दिया गया था। पार्टी ने इसे “सांप्रदायिक राजनीति” का मामला बताया और कबीर के इस शिलान्यास समारोह के ऐलान के बाद राजनीति में हलचल पहले ही तेज हो चुकी है।शिलान्यास के बाद कबीर ने कहा कि कार्यक्रम को बाधित करने की साजिश रची जा रही है, हिंसा भड़काने की कोशिशें हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि 2026 के चुनावों में 90 विधानसभा सीटों से मुस्लिम उम्मीदवार जीतेंगे। कोई ताकत इसे रोक नहीं सकती। वहीं, दोहराया कि “हम कोलकोत्ता हाईकोर्ट के आदेशों का पालन कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े :ठिठुर रहे झारखंड के ये जिले, 3 डिग्री हुआ तापमान… जानें कहां





