Ranchi : बीते कल से झारखंड में मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला सा है। उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है और राज्य के पश्चिमी व मध्य भागों में शीतलहर चल रही है। सूबे के 10 जिलों का न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे दर्ज किया गया है। 3°C के साथ गुमला सबसे ठंडा रहा। वहीं खूंटी: 5.4°C, डाल्टनगंज: 6.1°C, बोकारो, लोहरदगा, जगन्नाथपुर: 8.5°C, लातेहार: 9.0°C, जमशेदपुर: 9.1°C, देवघर: 9.5°C, कोडरमा: 9.6°C रांची और हजारीबाग में पारा 10°C के आसपास रहा। गोड्डा जिला सबसे गर्म रहा (29.1°C), जबकि अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 25°C से नीचे रहा। इस वजह से दिन में भी ठंड का असर महसूस किया जा रहा है।
आगे की संभावना
7 और 8 दिसंबर को सुबह के समय धुंध और कोहरा, दिन में आंशिक बादल, 9 दिसंबर को आसमान साफ रहेगा। 8 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी, सर्दी से थोड़ी राहत की उम्मीद है।






